इंदिरा नूई के बाद ICC को नई महिला निदेशक की तलाश! चुनाव को लेकर ये हैं आईसीसी के नियम
पिछले महीने इंद्रा नूयी (Indra Nooyi) का छह साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) एक नई महिला स्वतंत्र निदेशक की तलाश कर रही है। 2018 में ICC की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक के रूप में शामिल होने वाली नूयी ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। ICC एक नए अध्यक्ष की नियुक्ति की भी तैयारी कर रहा है, क्योंकि मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने तीसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया है।
नूयी जैसे हाई-प्रोफाइल नाम की तलाश
ऐसा माना जा रहा है कि ICC के शक्तिशाली बोर्ड ने पहले ही नूयी जैसे हाई-प्रोफाइल नाम की तलाश शुरू कर दी है, जो कॉर्पोरेट जगत में सबसे अधिक मांग वाले नामों में से एक थीं।

आईसीसी के क्या हैं नियम
आईसीसी के कानून में स्पष्ट किया गया है कि, 'निदेशक मंडल एक व्यक्ति का चुनाव करेगा जो महिला होनी चाहिए और जो क्रिकेट के खेल में समानता, विविधता और समावेशिता हितों का समय-समय पर उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए निदेशक पात्रता मानदंड को पूरा करती हो, और ऐसा चुना गया व्यक्ति निदेशक (स्वतंत्र निदेशक) होगा।'
बोर्ड के एक करीबी सूत्र से नियुक्ति को लेकर कही ये बात
ICC बोर्ड के एक करीबी सूत्र से नियुक्ति के सटीक मानदंड के बारे में पूछा गया और उन्होंने कहा कि यह कोई भी प्रतिष्ठित महिला हो सकती है- चाहे वह कॉर्पोरेट जगत से हो या खेल से। सूत्र ने कहा कि, 'यह कोई भी हो सकता है जिसने खेल, व्यवसाय या सामान्य रूप से योगदान दिया हो।
उदाहरण के लिए, यह मेग लैनिंग, चार्लोट एडवर्ड्स या व्यवसाय समुदाय से कोई शक्तिशाली व्यक्ति हो सकता है। मूल रूप से कोई भी व्यक्ति जो खेल में योगदान देने के लिए पात्र और प्रतिष्ठित व्यक्ति हो।'
ये भी पढ़िए- India Women Cricket Schedule: भारतीय महिला टीम 2025 में करेगी इंग्लैंड का दौरा! यहां देखें पूरा शेड्यूल
स्वतंत्र निदेशक को नामांकन समिति द्वारा प्रदान की गई कम से कम तीन सिफारिशों की सूची में से निदेशक मंडल द्वारा पहले दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाएगा। वह अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भी मतदान करने की पात्र होंगी।












Click it and Unblock the Notifications