ICC Test Rankings: टॉप से फिसले जडेजा, बुमराह की ऊंची उछाल, कोहली को हुआ नुकसान
नई दिल्ली, 16 मार्च: ICC ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें भारत के कई खिलाड़ियों ने जंप हासिल की है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ हाल में ही सम्पन्न हुई टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप हासिल किया था जिसमें देश के कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हालांकि भारत के कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ पर रविंद्र जडेजा को नुकसान हुआ है। जडेजा ने इस सीरीज में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था लेकिन अब वे दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर नहीं हैं, बल्कि यह खिताब अब वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर के नाम है।

जडेजा ने जब इस सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला था तब वे नंबर एक ऑलराउंडर थे पर एक सप्ताह बाद जडेजा का स्थान वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने ले लिया। जडेजा ने मोहाली में गजब का शतक लगाया था लेकिन पिंक बॉल टेस्ट में संघर्ष किया। जडेजा अब ऑलराउंडर की लिस्ट में नंबर दो पर विराजमान हैं। जहां तक होल्डर की बात है तो उनको मौजूदा दौर का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माना जाता है। जडेजा के बाद भारत के रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। अश्विन बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ प्रभावशाली नहीं दिखाई दिए पर गेंद से मारक थे।
अगर हम ऑलराउंडर से हटकर बाकी खिलाड़ियों की रैंकिंग पर बात करें तो पिंक बॉल टेस्ट में जलवा दिखाने वाले जसप्रीत बुमराह ने भी लंबी छलांग लगाई है और अब वह दुनिया के नंबर 4 बॉलर बन चुके हैं। जसप्रीत बुमराह पिंक बॉल टेस्ट में गेंद को घुमाते हुए दिखाई दिए थे जहां उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी में 8 विकेट चटकाए थे। जसप्रीत बुमराह ने इसके साथ ही भारत की धरती पर पहली बार एक पारी में पांच टेस्ट विकेट लेने का कारनामा भी किया था। दूसरी और विराट कोहली अपनी खराब बल्लेबाजी के चलते लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में 50 से नीचे के औसत पर जा चुके हैं उनको चार पायदान का नुकसान हुआ है और अब वे नौवें नंबर पर आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications