ऑस्ट्रेलिया चैम्पियन लेकिन रैंकिंग में भारत नम्बर 1, अश्विन बिना खेले टॉप पर, ट्रेविस हेड की छलांग

ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर हैं।

ICC Test Rankings: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच होने के बाद अब आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय ऑफ़ स्पिनर अश्विन को इसमें खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद भी अश्विन की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कोई फर्क नहीं आया और वह टॉप पर हैं।

टीम इंडिया के खिलाफ शतकीय पारी जड़ने वाले ट्रेविस हेड की टेस्ट रैंकिंग में उछाल देखने को मिला है। हेड ऊपर चले गए और विलियमसन नीचे आ गए। हेड अब तीसरे स्थान पर हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है।

IND vs AUS

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन 903 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद 885 पॉइंट्स के साथ स्मिथ नम्बर दो पर और 884 पॉइंट्स के साथ ट्रेविस हेड तीसरे स्थान पर हैं। तीनों टॉप पोजीशन कंगारुओं के पास है। चौथे स्थान पर विलियमसन और पांचवें नम्बर पर बाबर आजम है।

टॉप दस में भारत से सिर्फ ऋषभ पन्त का नाम है, वह दसवें नम्बर पर हैं। रोहित शर्मा 12एन अरु कोहली 13वें स्थान पर हैं। इस तरह भारतीय टीम के खिलाड़ी पीछे रह गए। गेंदबाजों में अश्विन के बाद एंडरसन दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नम्बर पर कमिंस का नाम है।

अश्विन के अलावा टॉप दस में भारत से जसप्रीत बुमराह आठवें और जडेजा नौवें नम्बर पर मौजूद हैं। ऑल राउंडरों की रैंकिंग में भारत का दबदबा बरकरार है। जडेजा पहले स्थान पर हैं। उनके बाद अश्विन का नाम शामिल है। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का नाम तीसरे नम्बर पर है।

चौथे स्थान पर एक बार फिर से भारत का खिलाड़ी है। अक्षर पटेल ने चौथे स्थान पर कब्जा जमाया है। पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं। टीम रैंकिंग में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नम्बर एक पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम चैम्पियन है लेकिन भारत के बाद नम्बर दो पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+