ICC T20I Ranking : ईशान किशन ने लगाई लंबी छलांग, इस स्थान पर किया कब्जा
नई दिल्ली। बुधवार को जारी हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की ताजा आईसीसी रैंकिंग में ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाई है। किशन ने 68 पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में जगह बनाई। ईशान किशन रैंकिंग में सातवें नंबर पर हैं और टॉप-10 में इकलौते भारतीय बल्लेबाज है। बता दें कि ईशान किशन वर्तमान में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की T20I सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 3 मैचों में 164 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- T20 विश्व कप टीम में शामिल होगा ये गेंदबाज, इरफान पठान ने लिया नाम

श्रीलंका के खिलाफ खेली थी शानदार पारी
आईपीएल से पहले ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ एक टी20आई मैच में भी 89 रनों की शानदार पारी खेलकर सबका दिल जीता था। फिर ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में आईपीएल 2022 के लिए रिटेन किया था, लेकिन पहले दो मैचों में लगातार अर्धशतक लगाने के बाद उनकी फॉर्म में गिरावट आई।

बाबर पहले नंबर पर
इस बीच, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने T20I बल्लेबाजों के लिए ICC रैंकिंग में अपना नंबर 1 स्थान बरकरार रखा। उनके सलामी जोड़ीदार मोहम्मद रिजवान नंबर 2 पर पहुंच गए और साउथ अफ्रीका के एडेन मार्कराम की जगह ले ली। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरोन फिंच भी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच चुके हैं।

थीक्षणा को 16 स्थान का फायदा
श्रीलंका के स्पिनर महेश थीक्षाना ने 16 स्थान की बढ़त हासिल की है और वर्तमान में टी20आई गेंदबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर है। थीक्षाना हाल ही में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं और वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल 658 रेटिंग अंक के साथ दो पायदान नीचे 10वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी नंबर 2 पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के साथ शीर्ष क्रम के ऑलराउंडर बने हुए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में होने के अलावा वानिंदु हसरंगा ऑलराउंडरों की रैंकिंग में 10वें स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications