टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर बरसेगा पैसा, रनरअप टीम भी होगी मालामाल, ICC ने कर दिया बड़ा ऐलान
Women's T20 World Cup 2024 Prize Money: आईसीसी महिला टी 20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 29 जून से होने जा रही है। इस साल वर्ल्ड कप की मेज़बानी यूएई करने वाली है। वर्ल्ड कप का उद्घाटन मैच 3 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हाल ही में आईसीसी ने टूर्नामेंट की टॉप टीमों के लिए पुरस्कार राशि का खुलासा किया है।
ICC ने कर दिया बड़ा ऐलान
आईसीसी ने मंगलवार यानी 17 सितंबर को महिला वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। आईसीसी के मुताबिक विजेता टीम को 234,000 डॉलर मिलेंगे, जबकि उपविजेता को 170,000 डॉलर दिए जाएंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 675,000 डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा ग्रुप स्टेज में भाग लेने वाली टीमों को 31,154 डॉलर दिए जाएंगे।

दोगुना से भी ज्यादा मिलेगा प्राइज मनी
आईसीसी ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन के आधार पर टीमों के लिए पुरस्कारों की रूपरेखा तैयार की है। आईसीसी महिला क्रिकेट की छवि को वैश्विक स्तर पर ऊंची उठाने की कोशिश में है। आईसीसी ने 2024 महिला टी20 विश्व कप के लिए प्राइजी मनी $7,958,080 कर दी है, जो 2023 संस्करण की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा है।
10 टीमें होंगी शामिल
इस साल महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 10 टीमें होंगी, जिन्हें पांच-पांच के दो वर्गो में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज शामिल हैं। ग्रुप चरण 15 अक्टूबर को समाप्त होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
सेमीफाइनल और फाइनल पर ये है अपडेट
सेमीफाइनल मैच 17 और 18 अक्टूबर को शारजाह मैदान पर होने हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 20 अक्टूबर को होगा। प्रत्येक टीम अपने-अपने ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहती है। दोनों ग्रुप में मजबूत दावेदारों के साथ फैंस पूरे टूर्नामेंट में रोमांचक मैचों की उम्मीद कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications