ICC ने ओलंपिक समिति को भेजा प्रस्ताव, 2028 ओलंपिक गेम्स में 6-6 टीमों के बीच हो सकती टी20 प्रतियोगिता

ICC ने ओलिंपिक में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में 6-6 टीमों की भागीदारी का प्रस्ताव रखा है।

ICC cricket

ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किए जाने को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल लगातार प्रयासरत है। आईसीसी को यह उम्मीद है कि उसके प्रयास रंग लाएंगे और 2028 में होने वाले ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट को शामिल कर लिया जाएगा। इसी उम्मीद के साथ आईसीसी ने इसके लिए अपनी मुहिम को तेज कर दिया है। शनिवार को आईसीसी ने पुरुष और महिला क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने को लेकर एक प्रस्ताव 2028 में ओलंपिक का आयोजन करने वाली समिति को भेजा है। इस प्रस्ताव में ओलंपिक के अंदर 6-6 टीमों के बीच एक टी20 प्रतियोगिता कराए जाने की बात कही गई है।

क्या है आईसीसी के इस प्रस्ताव में?

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC ने ओलिंपिक में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में 6-6 टीमों की भागीदारी का प्रस्ताव रखा है। आईसीसी के इस प्रस्ताव में कहा गया है कि एक खास कट ऑफ डेट को जो टीमें रैंकिंग में टॉप-6 में रहेंगी उन्हें सीधा ओलिंपिक में एंट्री मिल जाएगी। यह तरीका पुरुष और महिला दोनों के लिए अपनाया जाएगा। कटऑफ डेट क्या होगी इस पर फैसला अभी नहीं लिया गया है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किए जाने को लेकर फैसला अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के द्वारा अक्तूबर के आसपास लिया जाएगा। मार्च तक नए खेलों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। माना जा रहा है कि आईसीसी ने छह टीमों के टूर्नामेंट का प्रस्ताव इसलिए दिया गया है, ताकि इसमें ज्यादा खर्च न हो। IOC भी इसी प्रयास में है कि विभिन्न खेलों के आयोजनों के खर्च को कम किया जाए।

आपको बता दें कि बीसीसीआई सचिव जय शाह आईसीसी के ओलंपिक वर्किंग ग्रुप में शामिल हो गए हैं, जिसका नेतृत्व आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले कर रहे हैं और इसमें इंदिरा नूयी (स्वतंत्र निदेशक) और पराग मराठे (यूएसए के पूर्व क्रिकेट अध्यक्ष) शामिल हैं। जय शाह को 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए 'भारत की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए' शामिल किया गया है और आईसीसी का मानना है कि शाह की भागीदारी क्रिकेट को खेल के सबसे बड़े वैश्विक आयोजन में शामिल करने के लिए भी अहम हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+