टेस्ट रैंकिंग में जडेजा की ऐतिहासिक पोजीशन, अभिषेक शर्मा ने टी20 में काटा बवाल, बने टॉप खिलाड़ी
ICC Rankings: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई। रविन्द्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी शतक जमाए थे। हाल ही में ज़िम्बाब्वे में त्रिकोणीय टी20 सीरिज समाप्त हुई है, इस वजह से टी20 की रैंकिंग भी आई है।
जडेजा ने बल्ले से धमाल मचाया था, इसका इनाम उनको मिला है। वह बैटिंग रैंकिंग में ऐतिहासिक स्थान तक आ गए हैं। इसके अलावा ऑल राउंडर रैंकिंग में जडेजा पहले नंबर पर मौजूद हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में रविन्द्र जडेजा को पांच स्थानों का फायदा हुआ है।

ICC Rankings: जडेजा का धमाल
जडेजा अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 29वें स्थान पर आ गए हैं। यशस्वी जायसवाल को काफी नुकसान हुआ है, वह तीन स्थान नीचे गिरकर आठवें नंबर पर हैं। ऋषभ पंत को एक स्थान का फायदा मिला है। वह सातवें स्थान पर हैं। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल नौवें स्थान पर काबिज हैं।
इंग्लैंड की तरफ से जो रूट पहले स्थान पर हैं और उनके हमवतन हैरी ब्रूक तीसरे स्थान पर हैं। दूसरा स्थान केन विलियमसन के पास है। चौथे स्थान पर स्टीव स्मिथ और पांचवें नंबर पर टेम्बा बवुमा का नाम शामिल है। गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह पहले और कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं। भारत से अन्य कोई गेंदबाज इसमें शामिल नहीं है।
ICC Rankings: टी20 में अभिषेक शर्मा टॉप
उधर टी20 रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का जलवा देखने को मिला है। अभिषेक शर्मा ने पहली बार नंबर एक का ताज अपने नाम कर लिया। वह नंबर वन बन गए हैं। टी20 रैंकिंग में भारत की तरफ से तिलक वर्मा तीसरे और सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर हैं। अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्थान प्राप्त किया।
टी20 फॉर्मेट में गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। वरुण चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर हैं। उनके अलावा रवि बिश्नोई सातवें और अर्शदीप सिंह 10वें स्थान पर हैं। लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड के जैकब डफी का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications