ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग में भारत का दबदबा कायम, इस टीम को भी मिला जबरदस्त फायदा
ICC Rankings, India Team: भारत ने आईसीसी वनडे और टी20 रैंकिंग में अपना दबदबा बनाए रखा है। टीम इंडिया वनडे क्रिकेट में 124 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। वहीं टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम 271 प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 बनी हुई है। इस रैंकिंग में भारत ने अपनी बढ़त 12 से 15 अंकों तक बढ़ाई है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में भारत को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे से चौथे स्थान पर आ गया है, उसके पास अब 105 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।
टी-20 और वनडे में रहा है दमदार प्रदर्शन (ICC Rankings, India Team)
भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2024 में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया, जिससे क्रिकेट जगत में धूम मच गई। इसके बाद साल 2025 में आईसीसी वनडे चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर टीम इंडिया ने एक और बड़ा कारनामा किया। हालांकि, 2023 के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई। बावजूद इसके, भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और उन्होंने विश्व क्रिकेट में अपनी ताकत का एहसास कराया।

आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में भारत को झटका
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसी तरफ आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, हर सप्ताह रैंकिंग अपडेट होती है, इस बार सालभर के प्रदर्शन का हिसाब रखा गया है। जिससे यह रैंकिंग और भी खास हो गई है। भारतीय टीम को नुकसान हुआ है। वहीं साउथ अफ्रीका को भी कुछ नुकसान हुआ। इसके विपरीत इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और बड़ी छलांग लगाते हुए रैंकिंग में छलांग लगाई।
जानें बाकी टीमों का हाल
वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम पहले स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे, ऑस्ट्रेलिया तीसरे, श्रीलंका चौथे और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है। टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया दूसरे, इंग्लैंड तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे और वेस्टइंडीज पांचवे स्थान पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा जारी है, वह 126 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका, तीसरे पर इंग्लैंड, चौथे पर भारत और पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड हैं।












Click it and Unblock the Notifications