बाबर आज़म ने लम्बी छलांग से टेस्ट रैंकिंग में काटा बवाल, रोहित-कोहली का शर्मनाक दौर और जायसवाल का धमाल

ICC Rankings: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी समाप्त होने के बाद आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय टीम के प्लेयर्स की स्थिति काफी निराश करने वाली रही है। दिग्गज बल्लेबाज काफी नीचे की तरफ लुढक गए। यशस्वी जायसवाल की रेंकिंग प्रभावशाली रही है।

टेस्ट रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल की रैंकिंग नम्बर चार पर है। उनके अलावा ऋषभ पंत को भी थोड़ा फायदा हुआ है। पंत को सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में खेली गई तूफानी पारी का फायदा हुआ और वह टॉप दस में वापसी करने में सफल रहे हैं। पंत नौवें नंबर पर हैं।

icc rankings

जिन लोगों को ख़ासा नुकसान उठाना पड़ा है, उनमें भारत के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम शामिल है। रोहित शर्मा 42वें और विराट कोहली 27वें स्थान पर पहुँच गए हैं। यह चिंताजनक स्थिति कही जा सकती है। दोनों का बल्ला खामोश रहा है।

बाबर की रैंकिंग में सुधार

ऑस्ट्रेलिया में कोहली ने 190 रन बनाए थे। रोहित शर्मा के बल्ले से महज 31 रन आए थे। अंतिम टेस्ट मैच में वह खुद ही टीम से बाहर चले गए थे। उधर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म की रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में बाबर आज़म का बल्ला चला था। हालांकि वह शतक के करीब जाकर चूक गए थे।

बाबर आज़म ने लगाई छलांग

बाबर आज़म अब पांच स्थानों की छलांग लगाते हुए 12वें नम्बर पर आ गए हैं। टॉप पांच में पहले स्थान पर जो रूट का नाम आता है। उनके बाद हैरी ब्रूक और केन विलियमसन हैं। चौथे नम्बर पर जायसवाल और पांचवें स्थान पर ट्रेविस हेड का नाम शामिल है।

बुमराह की करियर बेस्ट रैंकिंग

उधर जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। टॉप गेंदबाजों की सूची में बुमराह ने करियर बेस्ट 908 रेटिंग अंक हासिल करते हुए धमाल मचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया में बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाते हुए 32 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+