IND vs AUS: वर्ल्ड कप में अश्विन को 'ब्लू जर्सी' में देख पत्नी-बेटी खुश, रितिका भी पहुंची देखने मैच

World Cup Wives of star cricketers: भारतीय टीम आखिरकार वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलने उतर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को होने वाले इस मैच का इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड कप का आगाज दमदार तरीके से करने की होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान दोनों ही देशों के खिलाड़ी जोश में नजर आए।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस: वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई की पिच पर ऑस्ट्रेलिया की कोशिश भारत के सामने एक चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा करने की होगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श को बिना कोई रन बनाए ही विराट कोहली के हाथों कैच आउट कर दिया।

World Cup 1

रोहित की वाइफ आईं नजर: भारतीय टीम जब भी कोई बड़ा मुकाबला खेलती है तो उन्हें सपोर्ट करने के लिए बड़ी तादाद में फैंस स्टेडियम पहुंचते हैं। इस दौरान खिलाड़ियों के रिलेटिव अक्सर स्टैंड में देखने को मिल जाते हैं। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह को भी कई बार स्टेडियम के स्टैंड में देखा गया है। रितिका सजदेह चेन्नई के चेपॉक मैदान पर हो रहे वर्ल्ड कप मैच में भी रोहित शर्मा को सपोर्ट करते हुए नजर आईं।

अश्विन को भी मिला सपोर्ट: लंबे समय बाद भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले आर अश्विन को ब्लू जर्सी में देखकर उनकी बेटी और पत्नी बेहद खुश नजर आ रही हैं। दोनों ने स्टैंड में बैठकर अश्विन को चीयर किया। अश्विन की वाइफ और रोहित की वाइफ की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भारतीय गेंदबाजों ने इस धीमी विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+