Virat Kohli ने छीनी रोहित शर्मा की बादशाहत, 1736 दिन बाद No.1 बन रचा इतिहास
ICC ODI Rankings, Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के 'किंग' विराट कोहली बल्ले से लगातार अपना दमखम दिखा रहे हैं। ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली (Virat Kohli) ने कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़कर दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज की गद्दी फिर से हासिल कर ली है। जुलाई 2021 के बाद यह पहला मौका है जब कोहली रैंकिंग के शिखर पर पहुंचे हैं।
विराट कोहली 11वीं बार बने 'नंबर वन' (ICC ODI Rankings, Virat Kohli)
विराट कोहली इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से रन बनाने की शुरुआत हुई। इसके बाद उनका फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जारी है। पिछली पांच पारियों में उनके स्कोर 74, 135, 102, 65 और 93 रहे हैं। कोहली पहली बार अक्टूबर 2013 में नंबर-1 बने थे और अब यह उनके करियर का 11वां मौका है जब उन्होंने टॉप स्थान हासिल किया है।

कीवी खिलाड़ियों ने भी रैंकिंग में लगाई छलांग
विराट कोहली अब तक कुल 825 दिनों तक नंबर-1 रह चुके हैं, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक समय है। दुनिया में विव रिचर्ड्स (2306 दिन) इस सूची में सबसे ऊपर हैं। सिर्फ भारतीय ही नहीं, कीवी खिलाड़ियों ने भी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वडोदरा वनडे में 84 रनों की पारी खेलने वाले डैरिल मिचेल अब कोहली से मात्र एक रेटिंग पॉइंट पीछे हैं। वे दुनिया के दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं।
मोहम्मद सिराज को भी मिला फायदा
शानदार बल्लेबाजी के दम पर डेवोन कॉनवे तीन पायदान ऊपर चढ़कर अब 29वें स्थान पर आ गए हैं। भारत के खिलाफ चार विकेट लेने वाले काइल जेमीसन ने 27 स्थानों की छलांग लगाई है और अब वे अर्शदीप सिंह के साथ 69वें स्थान पर हैं। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी उनके अनुशासन का ईनाम मिला है। वे पांच पायदान ऊपर चढ़कर अब गेंदबाजों की रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications