श्रीलंका क्रिकेट को लेकर बड़ी खबर, ICC ने बैन को लेकर की अहम बड़ी घोषणा

Sri Lanka Cricket: श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी ने राहत प्रदान की है। श्रीलंका क्रिकेट पर आईसीसी ने बैन लगाया था, इसे हटाने का फैसला लिया गया है। अब श्रीलंका क्रिकेट के ऊपर लगा हुआ बैन हटा लिया गया है।

10 नवंबर 2023 को श्रीलंका क्रिकेट को आईसीसी सदस्य के रूप में जिम्मेदारियों के उल्लंघन के लिए निलंबित कर दिया गया था। खासकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सरकारी हस्तक्षेप से मामला खराब हुआ था। आईसीसी ने इसे देखते हुए ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बैन कर दिया था।

sri lanka cricket

ICC बोर्ड की 21 नवंबर को बैठक हुई और यह निर्णय लिया गया कि श्रीलंका द्विपक्षीय क्रिकेट और ICC आयोजनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना जारी रख सकता है, लेकिन मौजूदा U-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप को दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिया गया। इससे पहले यह वर्ल्ड कप श्रीलंका में खेला जाना था।

आईसीसी ने स्थिति को मोनिटर किया और पाया कि अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में उस तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं है। इस वजह से आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बैन हटा दिया और अब सारे वित्तीय अधिकार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पास होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+