ICC को टी20 वर्ल्ड कप में लग गई इतने करोड़ की चपत, यूएस में मैच आयोजित कराने पर हुआ बड़ा घाटा

इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन दो देशों में कराया गया था। यूएस और वेस्टइंडीज ने मिलकर टूर्नामेंट आयोजित किया था। ग्रुप चरण में मुकाबले अमेरिका में हुए थे। फाइनल सहित कई अन्य सभी मुकाबलों का आयोजन वेस्टइंडीज में कराया गया था।

अमेरिका में क्रिकेट को प्रमोट करने के इरादे से वहां आईसीसी ने इवेंट आयोजित कराया लेकिन फिर से ऐसा करने की हिम्मत शायद आईसीसी अब नही जुटा पाएगी। आईसीसी को अमेरिका में मुकाबले आयोजत कराने के कारण काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

icc t20 world cup

ग्लोबल बॉडी को करोड़ों रुपये की चपत लग गई है। आईसीसी की वार्षिक बैठक में यह चर्चा का एक प्रमुख विषय होना चाहिए। आईसीसी ने सोचा भी नहीं था कि इतना बड़ा घाटा होना जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भी अमेरिका में ही आयोजित कराया गया था।

आईसीसी को उम्मीद थी कि भारत और पाकिस्तान के मैच से फायदा हो जाएगा। दोनों टीमों के बीच जंग को देखने के लिए फैन्स उत्साहित रहते हैं। टिक महंगे दामों में बेचकर कमाई करने का प्लान था लेकिन यह काम नहीं कर पाया।

अमेरिका में खेले गए मैचों से आईसीसी को 167 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि यह माना जा रहा है कि इस विषय को मुख्य अजेंडे में शामिल नहीं किया गया है लेकिन बाद में चर्चा की जा सकती है। एक मुद्दा अगले आईसीसी अध्यक्ष को लेकर भी होगा।

मौजूदा बीसीसीआई सचिव जय शाह को आईसीसी में अध्यक्ष बनाया जा सकता है। फ़िलहाल बीसीसीआई सचिव के रूप में शाह के दो सालों का कार्यकाल बचा हुआ है। उसे पूरा करने के बाद ही उनको अध्यक्ष बनाया जा सकेगा। उस स्थिति में अगर आईसीसी अध्यक्ष का कार्यकाल दो से तीन साल कर कर दिया जाए, तो बारक्ले तीन साल आईसीसी में रहेंगे। इसके बाद बीसीसीआई में कार्यकाल पूरा कर जय शाह आईसीसी में आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+