10 टीमों के बीच दिलचस्प फॉर्मेट में शुरू होने जा रहा है World Cup Qualifiers 2023, भारत में कब-कहां देखें मैच

ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023: आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले 18 जून से जिंबॉब्वे में शुरू होने जा रहे हैं। इन क्वालीफायर मुकाबलों के जरिए आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की अंतिम 2 टीमों का सिलेक्शन होगा।

फिलहाल भारत में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में 8 टीमें तय हो चुकी है, जिनमें भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, और अफगानिस्तान हैं।

ICC Cricket World Cup Qualifiers 2023 Format is interesting

क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर फॉर्मेट-

ऐसे में वर्ल्ड कप क्वालीफायर टूर्नामेंट बाकी की 2 टीमों को तय करके वर्ल्ड कप 2023 के लिए 10 टीमें पूरी करेगा। वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में भी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इनको दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप ए में जिंबाब्वे, वेस्टइंडीज, नीदरलैंड, नेपाल और यूएसए की टीम है। इनके मैच हरारे में होंगे। ग्रुप बी में श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और यूएई की टीम है और इनके मुकाबले बुलावायो में होंगे।

प्रत्येक ग्रुप से 3 टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। जो छह टीमें क्वालीफाई करेंगी, वह अपने साथ उन सुपर-सिक्स टीमों के पॉइंट भी कैरी करेंगी, जिनको उन्होंने लीग स्टेज में हराया था।

इसके बाद प्रत्येक टीम दूसरे ग्रुप की तीनों टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। यानी सुपर सिक्स में एक टीम को तीन मुकाबले खेलने हैं। टॉप की दो टीमें सीधे फाइनल में क्वालीफाई करेंगी और वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी क्वालीफाई हो जाएंगी।

18 जून को पहला मैच जिंबाब्वे और नेपाल के बीच होगा। दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच होगा। यह टूर्नामेंट 9 जुलाई तक चलेगा जहां फाइनल मैच हरारे में होगा।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 लाइव टेलीकास्ट

आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के मुकाबले आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी अपने मोबाइल पर यह मुकाबले लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+