रमीज़ राजा ने पार कर दी सारी हदें, ICC को फटकारते हुए लगाए चौंकाने वाले आरोप

रमीज़ राजा आजकल अपनी बयानबाजी के कारण चर्चा में रहते हैं, ऐसा ही कुछ उन्होंने एक बार फिर किया है। इस बार बीसीसीआई के साथ उन्होंने आईसीसी को भी घसीटा है।

Ramiz Raja

Ramiz Raja put allegations on ICC: भारत और पाकिस्तान के बीच काफी सालों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। हालांकि दोनों टीमों के बीच आईसीसी या एशियन काउंसिल के मुकाबले होते रहते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेटिंग रिश्तों को लेकर रमीज़ राजा ने आईसीसी के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है। पीसीबी अध्यक्ष का कहना है कि आईसीसी ने इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट नहीं होने पर भी कुछ नहीं किया। आईसीसी इस मामले पर पूरी तरह से चुप रही है। (Cover Photo: Sky Sports Twitter/SS)

आईसीसी ने समझौता किया है

आईसीसी ने समझौता किया है

पाकिस्तान के एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते हुए रमीज़ राजा ने आईसीसी के ऊपर गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि आईसीसी चुप है और आगे नहीं आ रही क्योंकि उनके धन का ज्यादातर हिस्सा भारत से आता है। इसलिए वे अपने पद के साथ समझौता कर रहे हैं। प्रत्येक क्रिकेट बोर्ड मिलकर जब तक प्रतिबद्ध नहीं होंगे, तब तक यह ऐसा ही चलने वाला है। क्रिकेट जगत को साथ आकर इसे बदलना होगा।

भारत ने एशिया कप के लिए किया है मना

भारत ने एशिया कप के लिए किया है मना

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कुछ समय पहले कहा था कि अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप में टीम इंडिया नहीं खेलेगी। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट किसी न्यूट्रल वेन्यू पर होना चाहिए। जय शाह ने साफ़ शब्दों में कहा था कि भारतीय टीम वहां नहीं जाएगी। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में खलबली मची हुई है। लगातार पीसीबी की तरफ से बयानबाजी देखने को मिल रही है। रमीज़ राजा हर दूसरे दिन प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आईसीसी इवेंट्स में दोनों देश खेलते हैं

आईसीसी इवेंट्स में दोनों देश खेलते हैं

भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में नहीं खेलती हैं। पिछली बार दोनों टीमों के बीच साल 2012 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। इसके बाद अब तक ऐसा नहीं हुआ है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। इसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले एशिया कप में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे। साल 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+