IND vs BAN, Toss: भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन

Bangladesh Women vs India Women, 2nd ODI Toss Updates: बांग्लादेश के कप्तान निगार सुल्ताना ने दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की कोशिश टारगेट चेज करने की होगी। बांग्लादेश ने अपना पहला मैच डिफेंड करते हुए ही जीता था।

बांग्लादेश से पहली बार मिली हार: पिछले मुकाबले में भारतीय टीम को बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था। वनडे सीरीज का पहला मैच ढाका में खेला गया, जिसे डकवर्थ लुईस नियम के तहत 40 रन से बांग्लादेश ने अपने नाम किया। महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

BANW vs INDW 1

भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन: पहले मुकाबले में भारतीय बैटिंग बेहद खराब रही थी। 153 रनों का पीछा करने उतरी पूरी भारतीय टीम महज 113 रनों पर ऑल आउट हो गई। दीप्ति शर्मा टीम के लिए सबसे अधिक 20 रन बनाने में सफल रही थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित टीम के सभी स्टार बल्लेबाजों का बल्ला खामोश ही रहा था।

ऐसे देख सकते हैं लाइव: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग बीसीबी के आधिकारिक यूट्यूब और फेसबुक पेज पर की जा रही है। भारत में इस सीरीज के किसी भी मुकाबले को टीवी पर नहीं दिखाया जा रहा है। फैंस अपने मोबाइल पर फैनकोड एप के जरिए भी मैच का मजा उठा सकते हैं।

भारत (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, प्रिया पुनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (कीपर), हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, देविका वैद्य, मेघना सिंह।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): मुर्शिदा खातून, शर्मिन अख्तर, फरगाना हक, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून

यहां देखें दोनों टीमों में शामिल सभी खिलाड़ियों के नाम

भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, देविका वैद्य, प्रिया पुनिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, बरेड्डी अनुषा, स्नेह राणा

बांग्लादेश महिला टीम: मुर्शिदा खातून, फरगना हक, दिशा बिस्वास, शर्मिन अख्तर, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शमीमा सुल्ताना, नाहिदा अख्तर, रितु मोनी, लता मंडल, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, राबेया खान , सुल्ताना खातून, सलमा खातून, फाहिमा खातून

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+