Champions Trophy: ICC ने शेड्यूल विवाद के बीच उठाया बड़ा कदम, रद्द किया ये मुख्य कार्यक्रम! सामने आई रिपोर्ट
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने के लिए सहमत हो गया है। दूसरी ओर भारत ने भी पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया है। इन खबरों के बीच आईसीसी (ICC) के हवाले से एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। यह कार्यक्रम मूल रूप से 11 नवंबर को पाकिस्तान के लाहौर में होना था। 11 नवंबर को फरवरी 2025 में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 100 दिन शेष रह जाएंगे।

लाहौर में होने वाले कार्यक्रम को किया रद्द
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) 11 नवंबर को लाहौर में एक विशेष कार्यक्रम में चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की घोषणा करने वाली थी, लेकिन BCCI द्वारा ICC को सूचित किए जाने के बाद कि वे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को पाकिस्तान नहीं भेजेंगे, अब यह कार्यक्रम रद्द हो गया है।
भारत ने एशिया कप के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया
भारत ने 2008 के एशिया कप के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और इस बात पर बहुत संदेह था कि टीम पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए सहमत होगी या नहीं, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इसकी संभावना बहुत कम है।
ICC के हवाले से एक जानकार अधिकारी ने कहा कि, 'शेड्यूल की पुष्टि नहीं हुई है, हम अभी भी चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर मेजबान और भाग लेने वाले देशों के साथ चर्चा कर रहे हैं। एक बार पुष्टि हो जाने पर हम अपने सामान्य चैनलों के माध्यम से घोषणा करेंगे।'
ये भी पढ़िए- 'पाकिस्तान स्वीकार नहीं करेगा,' चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर PCB चीफ मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी
एक अन्य अधिकारी ने बताया ये कारण
एक अन्य अधिकारी ने विवाद को कमतर आंकते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल ट्रॉफी को हरी झंडी दिखाने के लिए था और शहर में ज़हरीले धुएं के कारण इसे रद्द कर दिया गया। यह बयान उन रिपोर्टों के विपरीत है, जिनमें दावा किया गया था कि दुबई में बोर्ड की बैठक के बाद आईसीसी ने हितधारकों को सूचित किया कि वे 11 नवंबर को चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications