ICC Awards 2023: अवॉर्ड जीतने में भारत-ऑस्ट्रेलिया का रहा दबदबा, पाकिस्तान टीम की फजीहत, जानिए किसे क्य़ा मिला?

ICC Awards 2023 Winners List: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग यानी कि आईसीसी ने साल 2023 के लिए बेस्ट टीम और बेस्ट खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। भारत के कई खिलाड़ियों को आईसीसी की तरफ से ऐलान की जाने वाली बेस्ट वनडे, टी-20 और टेस्ट टीम में जगह दी गई है। वहीं आईसीसी की तरफ से दिए जाने वाले पुरस्कार को भी कई भारतीय खिलाड़ी हासिल करने में सफल रहे हैं।

पाकिस्तान को नहीं मिला अवॉर्ड: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इस मामले में फजीहत का सामना करना पड़ा है। महिला और पुरुष खिलाड़ियों को आईसीसी की तरफ से दिए गए पुरस्कारों में पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी को कोई पुरस्कार नहीं दिया गया है। हालांकि आईसीसी की तरफ से चुनी गई टीम में पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी शामिल जरूर हैं।

ICC Awards 2023 1

इन खिलाड़ियों को मिला सम्मान: साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान पैट कमिंस को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवॉर्ड दिया गया। जबकि महिला में यह सम्मान इंग्लैंड के ऑलराउंडर नेट शिवर-ब्रंट को मिला। भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर के रूप में चुना गया तो वहीं सूर्यकुमार यादव सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर बने। वहीं साल 2023 के सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा को चुना गया।

महिला खिलाड़ियों में किसे क्या मिला

साल की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी): नेट शिवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
साल की सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर: हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)
साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर: चमारी अटापट्टू (श्रीलंका)
साल की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई महिला क्रिकेटर: फीबी लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)
एसोसिएट देशों से साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर: क्वीनटोर एबेल (केन्या)

पुरुष खिलाड़ियों में किसे क्या मिला

साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी): पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
साल के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर: विराट कोहली (भारत)
साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर: उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)
साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर: सूर्यकुमार यादव (भारत)
साल के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए पुरुष क्रिकेटर: रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)
एसोसिएट देशों से साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर: बास डी लीडे (नीदरलैंड)

आईसीसी पुरुषों की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), फिल सॉल्ट, यशस्वी जायसवाल, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, सिकंदर रजा, अल्पेश रमजानी, मार्क अडायर, रवि बिश्नोई, रिचर्ड एनगरवा।

आईसीसी पुरुषों की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, केन विलियमसन, जो रूट, ट्रेविस हेड, रवींद्र जडेजा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), आर. अश्विन, मिचेल स्टार्क, स्टुअर्ट ब्रॉड।

आईसीसी पुरुषों की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ट्रेविस हेड, विराट कोहली, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, एडम जाम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

आईसीसी महिलाओं की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम: चमारी अटापट्टू (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, अमेलिया कर, बेथ मूनी (विकेटकीपर), नेट शिवर-ब्रंट, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, नादिन डी क्लार्क, ली ताहुहू, नाहिदा अख्तर।

आईसीसी महिलाओं की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम: चमारी अटापट्टू (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), एल वोलवार्ड्ट, हेली मैथ्यूज, नेट शिवर-ब्रंट, अमेलिया कर, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, मेगन शुट्ट।

ac
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+