टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भी रोहित-कोहली पर बरसेगा पैसा! टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन का मिलेगा बड़ा इनाम
ICC announces prize money: भारतीय दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी-20 दोनों में ही भारत के लिए कई यादगार पारी खेलने का काम किया है। लेकिन टेस्ट में एक साथ दोनों के संन्यास से टीम को काफी फर्क पड़ सकता है। इन दोनों दिग्गजों की गैर मौजूदगी में युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिलेगा इनाम (ICC announces prize money)
रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के बाद भी टेस्ट की वजह से अच्छा खासा पैसा पाने वाले हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के प्राइज मनी से करोड़ों रुपए का इनाम मिलने वाला है। दरअसल, आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए पुरस्कार राशि का ऐलान किया है, जिसमें विजेता टीम को करीब 31 करोड़ रुपए, उपविजेता को 18.5 करोड़ रुपए और तीसरे स्थान पर रही टीम को लगभग 12.31 करोड़ रुपए मिलेंगे।

संन्यास के बाद भी होंगे मालामाल
भारत ने इस चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया है, और इसी वजह से टीम इंडिया को 12.31 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिलेगा। यह राशि उन सभी खिलाड़ियों में बांटी जाएगी, जो इस प्रतियोगिता का हिस्सा रहे। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही इस समय टेस्ट क्रिकेट से बाहर हैं, लेकिन जब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा थे, तो उनका भी इस पुरस्कार राशि में हिस्सा होगा। ऐसे में संन्यास के बाद भी टेस्ट के कारण उन्हें पैसे मिलेंगे।
दमदार रहा है विराट का रिकॉर्ड
इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले जब भारत की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत होनी थी तो विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। विराट कोहली से पहले रोहित शर्मा ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया था। कोहली का यह फैसला उनके 14 साल लंबे करियर का अंत था, जिसमें उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पल दिए। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 75 शतक बनाए और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
रोहित ने भी किया है कमाल
वहीं, रोहित शर्मा ने भी 2013 में डेब्यू करने के 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया। रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से कई महत्वपूर्ण मैचों में टीम को जीत दिलाई और टेस्ट क्रिकेट में भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाई। इन दोनों खिलाड़ियों का संन्यास भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनका योगदान हमेशा भारतीय क्रिकेट इतिहास में याद रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications