हो गया ऐलान.. इन मैदानों पर खेला जाएगा 2023 और 2025 का WTC फाइनल

नई दिल्ली, 21 सितंबर: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ICC ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है 2023 और 2025 के टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल किस मैदान पर खेला जाएगा। आईसीसी के अनुसार, 2023 का फाइनल अगले साल जून में द ओवल के मैदान पर खेला जाएगा, जबकि 2025 के फाइनल की मेजबानी ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम को सौंपी गई है।

ओवल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ओवल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इंग्लैंड के द ओवल क्रिकेट स्टेडियम को तीसरी बार किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल की मेजबानी मिली है। इससे पहले इस मैदान पर 2004 और 2017 के आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच खेले जा चुके हैं। अब 2023 में इस मैदान पर WTC के दूसरे संस्करण का फाइनल खेला जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्प्टन के मैदान पर खेला गया था।

लॉर्ड्स में भी आएगा मजा

लॉर्ड्स में भी आएगा मजा

द ओवल में 2023 के फाइनल के बाद टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा चक्र शुरू होगा। तीसरे संस्करण के फाइनल की जिम्मेदारी क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम को सौंपी गई है। WTC के पहले चक्र का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 के कारण फाइनल को साउथैम्प्टन में शिफ्ट किया गया था। भारत ने इस ऐतिहासिक मैदान पर 19 टेस्ट मैच खेले हैं और केवल 3 जीतने में सफलता मिली है। 12 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा और 4 मैच ड्रॉ रहे।

क्या फाइनल खेल पाएगा भारत?

क्या फाइनल खेल पाएगा भारत?

WTC के पहले चक्र में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था और रनर-अप रही थी, लेकिन इस बार टीम के लिए फाइनल की राहें काफी कठिन हैं। प्वॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम फिलहाल 52.08% के साथ चौथे पायदान पर है। दूसरे चक्र में भारत को फिलहाल 2 टेस्ट बांग्लादेश और 4 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। ऐसे में फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को सभी 6 मुकाबले जीतने होंगे।

टॉप पर कौन है मौजूद

टॉप पर कौन है मौजूद

टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर मौजूद है। तीसरे पायदान पर श्रीलंका का नाम आता है। कंगारू टीम का जीत प्रतिशत (70), सा. अफ्रीका का (60) और लंकाई टीम का 53.33 है। टेस्ट चैंपियनशिप की पहले चैंपियन टीम न्यूजीलैंड अंक तालिका में 8वें पायदान पर है और टीम फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+