विंडीज के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले अक्षर पटेल ने कहा- मैं आगे भी ऐसे खेलता रहूंगा

पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 25। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मैच में भी 2 विकेट से मात देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। दूसरे ODI में भारत की जीत के हीरो अक्षर पटेल रहे। अक्षर ने पहले गेंदबाजी में सबसे किफायती बॉलिंग करते हुए 9 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया था। वहीं बल्लेबाजी में तो उन्होंने विंडीज के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। अक्षर पटेल ने 35 गेंदों में ताबड़तोड़ 64 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। अक्षर ने एक जबरदस्त छक्का लगाकर ही अपनी टीम को जीत दिलाई।

मैं आगे भी टीम के लिए ऐसे खेलता रहूंगा- अक्षर

मैं आगे भी टीम के लिए ऐसे खेलता रहूंगा- अक्षर

अक्षर पटेल को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच खत्म होने के बाद यह सम्मान लेते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि मैं करीब 5 साल बाद वनडे मैच खेल रहा हूं, मैं आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन अपनी टीम के लिए जारी रखने की कोशिश करूंगा। अक्षर ने कहा कि मेरी यह विशेष पारी बहुत महत्वपूर्ण समय पर आई है, जिसकी वजह से हमें सीरीज जीतने में मदद मिली, मैंने आईपीएल में भी ऐसा किया था और अब आगे भी इसी तरह की पारी खेलने की कोशिश करूंगा।

इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरे थे अक्षर

इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरे थे अक्षर

अक्षर पटेल ने आगे कहा कि जब मैं बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरा था तो मेरे दिमाग में यह सेट था कि हम 10-11 रन प्रति ओवर बनाएंगे और फिर आराम से लक्ष्य को हासिल कर लेंगे, क्योंकि मैंने आईपीएल में ऐसी पारियां खेली थी, बस मैंने शांत रहकर बल्लेबाजी पर ध्यान दिया और एक ऐसी पारी खेली जो मेरी टीम के लिए काम आई।

अक्षर पटेल ने लगाई वनडे करियर की पहले फिफ्टी

अक्षर पटेल ने लगाई वनडे करियर की पहले फिफ्टी

आपको बता दें कि अक्षर पटेल ने अपने वनडे करियर का पहला अर्द्धशतक पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह किसी भारतीय की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी थी। अक्षर से पहले कपिल देव ने 1983 में 22 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया था। अक्षर के अलावा भारत की जीत में श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने भी अपना अहम योगदान दिया। अय्यर ने 63 तो संजू सैमसन ने 54 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+