'मैं कोई माफ़ी नहीं मांगूंगा,' मोहसिन नकवी ने BCCI के खिलाफ उगला जहर, सरेआम सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

Mohsin Naqvi: पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी हेड मोहसिन नकवी की अकड़ खत्म नहीं हुई है। जब एसीसी मीटिंग में उनके द्वारा माफ़ी मांगने की खबरें आई तो, वह अपनी बातों से पलट गए और तुरंत सोशल मीडिया पर आकर सफाई दे गए। नकवी ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है।

नकवी ने लिखा कि भारतीय मीडिया झूठ पर चलता है, तथ्यों पर नहीं। मैं यह बिल्कुल स्पष्ट कर दूँ: मैंने कुछ भी ग़लत नहीं किया है और न ही मैंने कभी BCCI से माफ़ी माँगी है और न ही कभी ऐसा करूँगा।

mohsin naqvi

यह मनगढ़ंत बकवास सिर्फ़ सस्ती प्रोपेगेंडा है, जिसका मक़सद केवल अपने ही लोगों को गुमराह करना है। दुर्भाग्य से, भारत लगातार राजनीति को क्रिकेट में घसीट रहा है, जिससे खेल की असली भावना को नुकसान पहुँच रहा है। ACC अध्यक्ष के रूप में, मैं उसी दिन ट्रॉफ़ी सौंपने के लिए तैयार था और आज भी तैयार हूँ। अगर उन्हें सच में चाहिए, तो वे ACC दफ़्तर आकर मुझसे ट्रॉफ़ी ले सकते हैं।

इस बीच एक और खबर यह आई है कि मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी अमीरात क्रिकेट बोर्ड को सौंप दी है, वहां से यह भारत को हैण्डओवर कर दी जाएगी। मोहसिन नकवी पंगा लेकर बुरे फंसे गए हैं। ऐसा लग रहा है कि बीसीसीआई इस घटना के बाद नकवी को सबक जरूर सिखाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+