तिलक वर्मा ने एशिया कप की टीम में शामिल होने पर दी प्रतिक्रिया, इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट

Tilak Varma: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने के बाद तिलक वर्मा ने बड़ी छलांग लगाते हुए वनडे टीम में जगह बनाई है। एशिया कप के लिए उनको टीम इंडिया में शामिल किया गया है। तिलक वर्मा ने अपने सलेक्शन को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है।

तिलक वर्मा का कहना है कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह वनडे में डेब्यू एशिया कप में करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने यही सपना देखा था कि भारत के लिए वनडे डेब्यू करूंगा। एशिया कप में खेलना एक बड़ी बात है, मैंने हमेशा इसका सिर्फ सपना ही देखा था।

tilak varma

तिलक वर्मा ने कहा कि मुझे टी20 के बाद वनडे में मौका मिला है और यह एक ही साल में हुआ है। मैं इसके लिए तैयारी कर रहा था। तिलक वर्मा ने कहा कि यह मेरा सपना था जो पूरा हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा से हमेशा सपोर मिलने की बात भी कही।

आईपीएल में तिलक वर्मा रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते हैं। उन पलों को लेकर उन्होंने कहा कि मैं शुरुआत में घबराया हुआ रहता था। रोहित शर्मा खुद आकर मुझसे बात करते थे। खेल को लेकर हम दोनों के बीच बातचीत होती थी और उन्होंने मेरा समर्थन किया है।

गौरतलब है कि तिलक वर्मा को टीम इंडिया में शामिल करने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। वर्ल्ड कप से पहले लेफ्ट हैण्ड खिलाड़ी को टेस्ट करने की योजना के तहत उनको शामिल किया गया है। अगर वह प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं, तो वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल किये जा सकते हैं।

भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी चोट के बाद वापस आए हैं। हालांकि केएल राहुल पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+