'RCB में सबसे तेज मैं दौड़ता था,' क्रिस गेल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कोहली के लिए कही अहम बात
Chris Gayle को आरसीबी ने हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया है। विराट कोहली और डांस को लेकर भी उन्होंने बयान दिया है।

Chris Gayle on Virat Kohli: विराट कोहली और क्रिस गेल आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं और दोनों ने ही मैदान पर कदम रखने के बाद अपने तूफानी खेल से दर्शकों का मनोरंजन किया है। गैल अब संन्यास ले चुके हैं लेकिन कोहली अभी आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। आरसीबी के हॉल ऑफ फेम में क्रिस गेल को शामिल किया गया है। विराट कोहली के साथ अपनी यादों को शेयर करते हुए क्रिस गेल ने कुछ बड़ी बातों का जिक्र किया है।
ड्रेसिंग रूम के डांस में जीत मेरी ही होती थी
गेल ने कहा कि विराट कोहली और अन्य लोगों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करके मैं आनंद उठाता था। उन्होंने कहा कि मैं मस्ती और डांस किया करता था। मैं उनको कुछ डांस मूव बताता था और विराट कोहली से जल्दी पकड़ लेते थे। गेल ने कहा कि अगर यह कोई भारतीय डांस होता तो मेरी जीती होती थी। उन्होंने कहा कि अगर यह कोई कैरेबियन डांस भी होता तब भी जीत क्रिस गेल की ही होती।
भागने के मामले में सबसे तेज मैं था
विराट कोहली के साथ ट्यूनिंग को लेकर गेल ने कहा कि हम दोनों के बीच एक अच्छा तालमेल था और हम एक-दूसरे को कॉम्पलीमेंट भी करते थे। लोग कहते हैं कि क्रिस गेल दौड़ने के मामले में पीछे है लेकिन विराट और मेरे बीच 9 बार शतकीय साझेदारी हुई है। आप इन साझेदारियों में देखें कि हमने कितनी बार डबल और ट्रिपल भागे हैं। मैं दौड़ने के मामले में सबसे तेज था।
कोहली के काम करने का तरीका पसंद है
क्रिस गेल ने अपनी बात को समाप्त करते हुए कहा कि विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करना शानदार रहा। गेम के लिए उनका पेशन काफी अच्छा है और मुझे यह पसंद आया। उनके काम करने की शैली भी मुझे पसंद है। वह अपने प्रदर्शन में मेहनत दिखाते हैं और इसके लिए क्रेडिट सिर्फ विराट कोहली को ही जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications