'ऋषभ पन्त के एक्सीडेंट के बारे में सुनकर मुझे सदमा लगा था,' भारतीय खिलाड़ी का बयान
ऋषभ पन्त के एक्सीडेंट को एक सप्ताह हो गया है लेकिन उनके बारे में चर्चा अब भी जारी है। पन्त को अब मुंबई के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Shreyas Iyer on Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त के साथ दुर्घटना एक दुखद हादसा था। उनके जल्दी ठीक होने को लेकर हर किसी ने प्रार्थना की थी। हालांकि अब उनकी स्थिति में काफी सुधार है और देहरादून से उनको मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है। फ़िलहाल उनके इलाज में समय लगने वाला है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, स्तब्ध रह गया। श्रेयस अय्यर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। श्रेयस अय्यर ने बताया है कि ऋषभ पन्त के एक्सीडेंट के बारे में सुनने के बाद उनकी हालत कैसी हुई थी।

मुझे सदमा जैसा लगा था
श्रेयस अय्यर ने कहा कि पन्त के बारे में सुनकर मुझे सदमा लग गया था। ख़ुशी है कि वह अब ठीक हैं। अय्यर ने कहा कि मुझे दोस्तों से पन्त के बारे में पता चला और मुझे सदमा सा लगा। यह तब हुआ जब मैंने पन्त की तस्वीरें देखी। मुझे इस बात की ख़ुशी है कि अब वह सुरक्षित हैं। उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी से ठीक हो जाएं ताकि मैं उनके साथ फिर से खेल सकूं।

ढाका टेस्ट में दिया अश्विन ने भरोसा
बांग्लादेश के खिलाफ ढाका टेस्ट मैच में भारतीय टीम लगातार अन्तराल पर विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवा दिए थे। उस समय अश्विन और अय्यर ने जीत दिलाई थी। उसे लेकर अय्यर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अक्षर पटेल जब आउट हुए तब मुझे चिंता हुई थी। उस समय अश्विन मैदान पर आए थे। उन्होंने आकर कहा कि हम दोनों मिलकर इसे खत्म कर देंगे। अश्विन ने उस समय भरोसा दिलाया। मुझे हमेशा अश्विन का आत्मविश्वास पसंद आता है। पहली गेंद को ही वह बल्ले के बीच में लेकर खेलते हैं।

आईपीएल में खेले हैं साथ
अय्यर ने कहा कि अश्विन के साथ मैंने आईपीएल में भी खेला है। वह आत्मविश्वास के साथ ही मैदान पर आते हैं। शारजाह में एक बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी वह इसी भरोसे के साथ मैदान पर आए थे। आईपीएल के लिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए मैंने अश्विन को देखा है और उनके साथ भी खेला है। उनका आत्मविश्वास अलग स्तर का होता है।












Click it and Unblock the Notifications