'मैं तो डर गया था', अनन्या पांडे और सारा की वजह से बदनाम हुए रियान पराग, अब खुलकर बताई सच्चाई
Riyan Parag: बात पिछले साल की है, जब भारतीय टीम के खिलाड़ी रियान पराग को ट्रोल किया गया था। वजह थी बॉलीवुड की दो दो हीरोइनों को सर्च करने का तरीका। यूट्यूब पर सर्च हिस्ट्री में सामने आया कि पराग ने अनन्य पांडे हॉट और सारा अली हॉट सर्च किया था।
दरअसल एक गेमिंग स्ट्रीमिंग के दौरान रियान पराग लाइव थे और वह यूट्यूब पर म्यूजिक सर्च करने गए थे, उसी समय उनकी सर्च हिस्ट्री में अनन्य और सारा के नाम देखकर फैन्स ने उनको ट्रोल किया और मजाक भी बनाया था। पराग ने तब कुछ नहीं कहा था।

अब उस पर रियान पराग की तरफ से सफाई आई है। सिटी 1016 रेडियो स्टेशन से बात करते हुए रियान पराग ने पूरी कहानी बताई है। उनका कहना था कि उस समय मुझे फंसाने का प्रयास हुआ था। उन्होंने कहा कि आईपीएल से पहले वह डिस्कॉर्ड टीम के साथ स्ट्रीमिंग के बारे में बात कर रहे थे। मेरी हिस्ट्री भी गलत तरीके से दिखाई गई थी।
उन्होंने कहा कि मैं आईपीएल के बाद चेन्नई में था और डिस्कॉर्ड टीम के साथ लाइव स्ट्रीमिंग पर गया था। टीम के ही एक इंसान ने मुझे आईपीएल से पहले फंसाना चाहता था, जिसे बाद में डिस्कॉर्ड टीम से बाहर कर दिया गया था। फिर आईपीएल मेरे लिए अच्छा गया था।
Riyan Parag ने क्या कहा
पराग ने कहा कि मैंने आईपीएल से वापस आने के बाद अपना स्ट्रीम खोला था और म्यूजिक सुनने के लिए यूट्यूब पर जाकर गाना सर्च कर रहा था और मुझे नहीं पता वहां क्या हो रहा था। स्ट्रीम खत्म होने पर पता चला कि सब कुछ वायरल हो गया है। पराग ने कहा कि मैं डर गया था और मुझे लगा नहीं कि इसे सार्वजनिक रूप से जाकर स्पष्ट करना चाहिए। अगर मैं स्थिति साफ़ करता तो कोई भी समझ ही जाता।
Riyan Parag का क्या था मामला
दरअसल मामला यह था कि पराग गेमिंग लाइव स्ट्रीम के दौरान गाने सुनने के लिए यूट्यूब पर सर्च करने के लिए जाते हैं और वहां पहले से कुछ सर्च की हुई चीजें थीं। उनमें अनन्या पांडे और सारा अली खान का नाम था।












Click it and Unblock the Notifications