'सहवाग को मैंने कहा कि पाकिस्तान में सलेक्ट भी नहीं होते,' पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बताई झूठी कहानी

Virender Sehwag: वीरेंदर सहवाग ने पाकिस्तान टीम की धज्जियां उड़ाई थी। सहवाग ने पाकिस्तान में जाकर तिहरा शतक जमाया था। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने भी धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों में स्लेजिंग भी होती दिखी है।

सहवाग को आउट करने के लिए नावेद उल हसन ने एक बार स्लेजिंग की थी और उनको आउट भी कर दिया था। उस घटनाक्रम का जिक्र उन्होंने नादिर अली के पॉडकास्ट में किया। नावेद ने सहवाग को कहा था कि अगर अप पाकिस्तान में होते तो टीम में भी शामिल नहीं होते।

virender sehwag1

नावेद ने कहा कि एक मैच में हमारे खिलाफ सहवाग 85 रन बनाकर खेल रहे थे। वही सीरीज थी जिसमें शाहिद अफरीदी ने शतक जड़ा था। हम दो मैच हारकर पीछे चल रहे थे। तीसरे गेम में सहवाग हमें मार रहे थे। हर गेंदबाज की पिटाई हो रही थी। मैंने कप्तान इंजी भाई को एक ओवर के लिए कहा।

नावेद उल हसन ने कहा कि मैंने पहली गेंद धीमी बाउंसर डाली, सहवाग इसे खेल नहीं पाए थे। इसके बाद मैंने उनको कहा कि आप नहीं खेल सकते हो, आप यह कर ही नहीं सकते। अगर पाकिस्तान में होते, तो मैं समझता हूं कि टीम में भी शामिल नहीं होते। कुछ बातें उन्होंने भी कही लेकिन मैं उनको चुभने वाली बात कहने में सफल रहा। इसके बाद मैंने इंजी भाई को कहा कि अगली गेंद पर सहवाग आउट होंगे। मैंने बैक ऑफ़ लेंथ से धीमे गेंद डाली और सहवाग इसे मारने के प्रयास में आउट हो गए। यह विकेट अहम था और हम मैच जीत गए।

हालांकि नावेद ने यह मैच जीतने की बात कही लेकिन यहाँ मामला कुछ अलग ही हुआ था। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 58 रनों से हरा दिया था। सहवाग ने विशाखापट्टनम में 148 रनों की तूफानी पारी खेली थी। नावेद ने सलमान बट के हाथों सहवाग को कैच कराया था और 3 विकेट झटके थे लेकिन मैच टीम इंडिया की झोली में गया था। वह बेहतरीन गेंदबाजी के कारण प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+