MS Dhoni on Retirement: 'मैं उसी दिन रिटायर हो गया था जब...' , तीन साल बाद माही ने तोड़ी संन्यास पर चुप्पी
MS Dhoni on Retirement: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का वो नाम है, जिसके आगे क्रिकेट प्रेमी सजदा करते हैं। भारत को 'जेंटलमैन गेम' के तीनों फार्मेट में नंबर वन बनाने वाले धोनी ने 15 अगस्त 2022 को अचानक से इंटरनेशनल मैच से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

माही के इस स्ट्रोक से उनके फैंस को जबरदस्त धक्का लगा था, लोग सोचने पर मजबूर थे कि आखिरकार धोनी ने अचानक से संन्यास की घोषणा क्यों की?
तीन साल बाद माही ने तोड़ी संन्यास पर चुप्पी
धोनी के इस कदम से क्रिकेट के दिग्गज भी काफी हैरान थे, बहुत सारे बातें की गईं लेकिन माही के संन्यास के कारण का पता नहीं चला लेकिन तीन साल बाद अब खुद माही ने इस राज से पर्दा उठा दिया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार...
दरअसल एक इवेंट में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए माही ने कहा कि 'मैंने संन्यास का ऐलान 15 अगस्त 2022 को किया था लेकिन मैने रिटायरमेंट का फैसला साल 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में हार के बाद ही ले लिया था।'
'इमोशंस पर कंट्रोल करना मुश्किल हो गया था'
धोनी ने कहा कि 'जब आप अच्छा खेलते-खेलते क्लोज मैच हार जाओ तो आपको समझ जाना चाहिए कि अब आप संन्यास के करीब आ गए हैं। मैंने मन ही मन उस दिन ही संन्यास का फैसला कर लिया था लेकिन ऐलान एक साल बाद किया। मेरे लिए वो मैच काफी मायने रखता था, भावनाओं पर कंट्रोल करना मुश्किल था , उसी दिन सोच लिया था कि अब मैं इंटरनेशनल मैच के लिए फिट नहीं।'
तब लाखों लोगों के दिल टूटे थे...
गौरतलब है कि भारत 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हारा था, उस दौरान टीम की काफी आलोचना हुई थी और लाखों लोगों के दिल टूटे थे। धोनी ने कहा कि 'उस मैच के दिन मैं रिटायर हो गया था। लेकिन मैं उस टाइम रिटायरमेंट का ऐलान नहीं करना चाहता था।'
विश्व के शानदार कप्तानों में शामिल धोनी
गौरतलब है कि नंबर सात की जर्सी पहनकर मैदान में बॉलरों की छक्के छुड़ाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के शानदार कप्तानों में होती है। मूलरूप से रांची निवासी धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे खेला था। धोनी 2007 में पहली बार भारतीय टीम के कैप्टन बने थे।
विश्व के एकमात्र कप्तान धोनी
उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 दिलाई है, ऐसा करने वाले वो विश्व के एकमात्र कप्तान हैं।












Click it and Unblock the Notifications