'ऐसा लगा कि अब दुनिया में..,' ऋषभ पन्त ने भयानक एक्सीडेंट पर पहली बार सुनाई आपबीती

Rishabh Pant: साल 2022 में 30 दिसम्बर वो दिन था जब भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पन्त एक भयंकर कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे। उनकी कार धूं-धूं कर जल रही थी और पन्त उसके अंदर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों और एक बस के चालक और परिचालक ने पन्त को बाहर निकाला था।

उस घटना के इतने महीनों बाद पन्त ठीक होकर वापस नॉर्मल होने का प्रयास कर रहे हैं और पहली बार आपबीती बताई है। पन्त ने बताया है कि उस घटना के बाद वह क्या सोच रहे थे और किस तरह वह वापस उठकर खड़ा होने का प्रयास कर रहे हैं।

rishabh pant

स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में पन्त ने कहा "पहली बार ऐसा था कि अब मेरा टाइम इस दुनिया में समाप्त हो गया है। यह चीज कितनी बड़ी हो सकती थी, इसका आपको भी नहीं पता। इतना बड़ा एक्सीडेंट होने के बाद भी मैं जिन्दा था। किसी चीज ने मुझे बचा लिया।"

पन्त ने आगे कहा कि डॉक्टर ने मुझे ठीक होने के लिए 16 से 18 महीने लगने की बात कही। दूसरा जीवन हर किसी को नहीं मिलता है। गौरतलब है कि ऋषभ पन्त का यह इंटरव्यू टेलीकास्ट नहीं हुआ है। एक छोटा सा हिस्सा काटकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया गया है। पूरा इंटरव्यू 1 फरवरी को प्रसारित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उस हादसे के बाद से लगातार ऋषभ पन्त को ठीक होने के लिए प्रयास करते हुए देखा गया है। वह कभी जिम में दिखे हैं, तो कभी वॉर्म अप होते हुए दिखाई दिए हैं। ऋषभ पन्त खुद को फिर से तैयार कर रहे हैं। आईपीएल तक शायद वह फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह कप्तानी करते हुए दिख सकते हैं। एक्सीडेंट के बाद वह पिछले साल आईपीएल में नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा वह वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से भी बाहर रहे थे। कई अहम टूर्नामेंटों में बाहर रहने के बाद पन्त अब वापसी पर फोकस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+