'मुझे टीम में वीरेंदर सहवाग की तरह सपोर्ट नहीं मिला,' मुरली विजय का चौंकाने वाला खुलासा

मुरली विजय लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनको अंतिम बार साल 2018 में भारत के लिए खेलते देखा गया था।

Vijay and Sehwag

Murali Vijay on Virender Sehwag: एक समय मुरली विजय भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा माने जाते थे। इसके बाद प्रदर्शन में कमी के कारण उनको टीम से बाहर होना पड़ा और बाद में वापसी भी नहीं हुई। अपने करियर को लेकर पिछले कुछ दिनों से उनकी तरफ से खुलासे देखने को मिले हैं। इस क्रम में उनकी तरफ से एक और चौंकाने वाली बात कही गई है। विजय ने इस बार मैनेजमेंट और अन्य लोगों को निशाना साधते हुए कहा है कि वीरेंदर सहवाग को टीम में काफी सपोर्ट मिला था। उस तरह से मुझे समर्थन नहीं मिला था।

सहवाग की तरह नहीं मिली आजादी

स्पोर्टस्टार से बातचीत करते हुए मुरली विजय ने खुद को टीम में समर्थन नहीं मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि वीरेंदर सहवाग की तरफ मुझे आजादी नहीं मिली। सहवाग को जीवन जो मिला था, वह मुझे नहीं मिला। मुझे भी उस तरह की बेकिंग मिल सकती थी। प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस तरह का समर्थन टीम में मिलता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपके पास अलग-अलग तरह के प्रयोग करने के लिए ज्यादा मौके भी नहीं होते हैं। सहवाग खेलते थे तब मुझे लगता था कि स्वाभाविक खेल को रोककर खेलना मुश्किल है। वह जिस आजादी से खेलते थे, इसे देखना शानदार था।

वीरेंदर सहवाग की तरह कोई नहीं खेल सकता

मुरली विजय ने सहवाग की बल्लेबाजी को लेकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिस तरह का खेल सहवाग खेलते थे, वैसा कोई अन्य खिलाड़ी नहीं कर सकता। मैंने यह सब अपनी आँखों से देखा है। वह 145-150 की स्पीड वाले गेंदबाजों को गाना गाते हुए मारते थे। इस तरह का काम केवल सहवाग ही कर सकते थे। अन्य कोई खिलाड़ी नहीं कर सकता था। वह एक अद्भुत खिलाड़ी रहे हैं। उनकी तरह खेलना कोई साधारण काम नहीं था।

मुरली विजय विदेश में खेलना चाहते हैं

विजय ने हाल ही में कहा था कि मैं अब बीसीसीआई से तंग आ गया हूँ और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना चाहता हूँ। उन्होंने विदेश में अवसर तलाशने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड को 30 साल उम्र के बाद खिलाड़ी 80 वर्ष का लगने लगता है। यहां इस उम्र को एक अभिशाप मान लिया गया है। विजय ने कहा कि मैं अब भी अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकता हूँ। उन्होंने मौका नहीं मिलने पर निराशा जताई। साल 2018 में अंतिम बार वह भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+