भारत या पाकिस्तान नहीं, क्रिकेट की जीत हुई.. हाईवोल्टेज मुकाबले पर सामने आया Kapil Dev का रिएक्शन

भारत की जीत के बाद पूर्व विश्व विजयी भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का एक बयान सामने आया है।

नई दिल्ली, 30 अगस्त: एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ, जहां आखिरी ओवर में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत हासिल की। भारत के सामने 148 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने दो गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की जीत में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने केवल 17 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की नाबाद पारी खेली।

Kapil Dev

भारत की जीत के बाद पूर्व विश्व विजयी भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का एक बयान सामने आया है। कपिल का ऐसा कहना है कि दोनों टीमों में से जीत भारत या पाकिस्तान नहीं बल्कि क्रिकेट की हुई।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ''मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा की क्रिकेट की जीत हुई, भारत या पाकिस्तान की नहीं है। मैच वाकई में बहुत शानदार था। मेरे हिसाब से दोनों टीमों ने कमाल का खेल दिखाया। इस बात में कोई शक नहीं है कि मुकाबला जीतने वाली टीम को ज्यादा खुशी मिलती है, जबकि हारने वाली टीम अपने अगले मैच में बेहतर करने की तैयारी करती है।''

पाक नहीं खेल पाया पूरे 20 ओवर

इस हाईवोल्टेज मैच की शुरुआत भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के साथ हुई थी। पाकिस्तान अपनी पारी के पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई और 19.5 ओवर में 147 पर ऑल-आउट हो गई। मोहम्मद रिजवान (43) टॉप स्कोरर रहे।

भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, हार्दिक पांड्या को 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। 1 विकेट आवेश खान के खाते में आया।

148 रन का टारगेट भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। पांड्या के मैच जिताऊ नाबाद 33 रन के अलावा, रवींद्र जडेजा ने भी 35 रन का योगदान दिया। पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले से भी 35 रन देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+