खुद को 'हॉटी' कहने वाले इस खिलाड़ी का था बॉलीवुड हसीना से चक्कर, 20 साल छोटी लड़की संग उड़ी थी अफेयर की बातें

Ravi Shastri Love Story: टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री आज अपनी एक हॉट वायरल फोटो को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। खास बात ये है कि वो फोटो खुद उन्होंने ही अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की है।

Ravi Shastri

और अपनी उस फोटो में पूर्व क्रिकेटर ने खुद को ही 'हॉटी' कहकर संबोधित किया है। जिसके बाद रवि शास्त्री के बेबाक अंदाज और उनके हॉटनेस की बातों ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है।

आपको बता दें कि रवि शास्त्री एक जमाने में टीम इंडिया के हैंडसम खिलाड़ियों में शामिल थे और इसी वजह से उनका लड़कियों में क्रेज भी बहुत था, अपनी युवावस्था में इनका नाम कई नामी गिरामी हस्तियों से भी जुड़ा था।

रवि शास्त्री को अमृता सिंह से था प्यार?

अस्सी के दशक के 'पोस्टर ब्वॉय' के कहे जाने वाले रवि शास्त्री एक वक्त पर बॉलीवुड हसीना अमृता सिंह के प्यार में गिरफ्तार थे। उस वक्त कई इवेंट में रवि शास्त्री को अमृता सिंह के साथ वक्त बिताते देखा जाता था। कई बार अमृता को मैच के दौरान स्पॉट भी किया गया था।

अमृता सिंह और रवि शास्त्री की तस्वीरें मीडिया में सामने आई थीं

शारजाह कप टूर्नामेंट में इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था, खास बात ये थी कि इस जीत में रवि शास्त्री का अहम रोल था और इसी सीरीज के बाद अमृता सिंह और रवि शास्त्री की कुछ तस्वीरें मीडिया में सामने आई थीं,जिन्हें देखकर लगा था कि अब ये दोनों जल्द शादी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अचानक से दोनों के अलग होने की खबरें आ गईं।

अमृता सिंह से रवि शास्त्री का ब्रेकअप क्यों हुआ?

ये ब्रेकअप क्यों हुआ? आज तक किसी को पता नहीं है लेकिन इसके बाद अमृता सिंह ने अपने से 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान से शादी कर ली, हालांकि बाद में उनसे भी उनका तलाक हो गया।

22 साल बाद टूटी रवि शास्त्री की शादी

तो वहीं रवि शास्त्री ने 1990 में रितु सिंह से ब्याह रचा लिया, इस शादी से उन्हें एक बेटी अलीका है लेकिन ये शादी भी 22 साल बाद टूट गई और शास्त्री का रितु से तलाक हो गया। इस तलाक की भी वजह आज तक किसी को मालूम नहीं है।

गैब्रियाला सबातिनी के साथ भी थे अफेयर के चर्चे

तो वहीं भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रवि शास्त्री का एक वक्त पर अर्जेंटीना की पूर्व टेनिस खिलाड़ी गैब्रियाला सबातिनी के साथ भी अफेयर चर्चा में रहा था।

गैब्रियाला की सुंदरता पर फिदा थे शास्त्री!

मीडिया में ऐसी भी खबरें थी कि वो गैब्रियाला के से मिलने अर्जेंटीना भी गए थे और अपने दिल की बात भी उनसे कही थी लेकिन उधर से कभी कुछ ऐसा नहीं था, हालांकि इस बारे में रवि शास्त्री ने कभी कोई बात मीडिया में नहीं कही।

20 साल छोटी लड़की संग उड़ी थीं अफेयर की बातें

6 साल पहले भी रवि शास्त्री अपने अफेयर की वजह से चर्चा में आए थे, स्पॉटबाय की र‍िपोर्ट में कहा गया था कि रवि शास्त्री इन दिनों 36 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात 2015 में जर्मन लग्जरी कार की लॉन्चिंग के दौरान हुई थी और इसके बाद दोनों में मुलाकात होने लग गई और दोनों अब रिश्ते में हैं।

'रवि शास्त्री की काफी इज्जत करती हूं लेकिन...'

इस खबर ने भी सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी लेकिन बाद में अभिनेत्री ने इसका जोरदार खंडन किया था। 'लंच बॉक्स' और 'एयरलिफ्ट' फेम अभिनेत्री ने कहा था कि 'वो रवि शास्त्री की काफी इज्जत करती हैं लेकिन उनके साथ वो रिलेशनशिप में नहीं हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+