IND vs SA: भारत-अफ्रीका फाइनल रिजर्व डे पर भी बारिश से धुल गया तो क्या? किसे घोषित किया जाएगा विनर

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाना है। अब तक के प्रदर्शन को देखा जाए तो दोनों ही टीमों ने बेहतरीन काम किया है और मुकाबला बराबरी का होने की उम्मीद की जा सकती है।

फाइनल मैच वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मैच में बारिश के कारण बाधा देखने को मिल सकती है। अगर बारिश की वजह से आज का खेल नहीं हो पता है तो मुकाबला रिजर्व डे पर चला जाएगा।

ind vs sa

अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश का खलल देखने को मिलता है तो विनर किसे बनाया जाएगा? यह एक बड़ा सवाल है। उस स्थिति में ग्रुप चरण और सुपर 8 के दौरान अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम होने का कोई फायदा नहीं होगा। सुपर 8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीम में टॉप पर रही है।

रिजर्व डे के दिन भी मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है तो अगले दिन फिर से मैच शुरू करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कंडीशन में ट्रॉफी किसी एक टीम को नहीं दी जाएगी बल्कि दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। रिजर्व डे के दिन बारिश से फाइनल मुकाबला धुलने पर इस तरह का निर्णय पहले भी लिया जा चुका है।

साल 2002 में भारत और श्रीलंका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था और पहले दिन बारिश के बाद मैच दूसरे दिन पर चला गया और वहां भी बारिश के बाद भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+