ISU vs LHQ, 1st match: PSL में कब और कहां खेला जाएगा पहला मैच? शादाब खान और शाहीन अफरीदी के बीच होगी टक्कर

Pakistan Super League, 2025: क्रिकेट का कैलेंडर अब सच में ओवरलोड हो चुका है! एक तरफ भारत में IPL 2025 पूरे जोश पर है, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में PSL 2025 भी 11 अप्रैल से अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है। यानी अब फैंस को हर दिन T20 क्रिकेट का डबल डोज मिलने वाला है।

इस बार PSL का ये 10वां सीजन, खास नाम PSL X के साथ प्रमोट किया जा रहा है। 6 टीमें, 4 शहर, कुल 34 मुकाबले- और हर मैच में भरपूर टी20 एक्शन, बड़े-बड़े हिटर और गज़ब की स्लेजिंग। क्रिकेट फैंस के लिए इससे ज़्यादा क्या चाहिए?

आइए बिना किसी देरी के जानते हैं कब और कहां होगा टूर्नामेंट का पहला मैच? और भारतीय फैंस इसे कैसे लाइव देख सकते हैं।

Islamabad United batsmen Shadab Khan

PSL 2025: जानिए कब, कहां और कैसे देखें PSL के धमाकेदार मुकाबले!
IPL की धूम के बीच अब PSL 2025 की एंट्री क्रिकेट फैंस को T20 का डबल धमाका देने वाली है। अगर आप सोच रहे हैं कि PSL के मैच कहां होंगे, कब शुरू होंगे और भारत में कैसे देख सकेंगे, तो ये गाइड आपके लिए है।

PSL 2025 के मैच कहां खेले जाएंगे?
इस सीज़न के सभी मुकाबले पाकिस्तान के चार आइकोनिक मैदानों पर होंगे:

  • गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
  • रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
  • नेशनल बैंक क्रिकेट एरीना, कराची
  • मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम

कब से शुरू हो रहा है PSL 2025?
PSL 2025 का पहला मैच 11 अप्रैल को खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 18 मई 2025 को होगा। यानी पूरे 38 दिनों तक क्रिकेट का सुपर फन!

PSL के मैच कितने बजे शुरू होंगे?
ओपनिंग मैच की शुरुआत 9 PM (IST) से होगी। यानी IPL के बाद, एक और धमाका देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद मैच नंबर 2- पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स शाम 4:00 PM (IST) से शुरू होगा। इसके अलावा अन्य सभी मैच शाम 8:30 PM (IST) से शुरू होंगे।

भारत में PSL 2025 को टीवी पर कहां देखें?
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर आप PSL 2025 के मैच लाइव देख सकते हैं। यानी जिनके पास Sony का सब्सक्रिप्शन है, उनके लिए तो क्रिकेट का डबल मज़ा तय है।

Take a Poll

PSL 2025 ऑनलाइन कैसे देखें?
अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर PSL देखना चाहते हैं, तो FanCode App या वेबसाइट पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

पहला मैच किस टीम के बीच होगा?
टूर्नामेंट का पहला मैच होगा इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) और लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) के बीच। यह मुकाबला 11 अप्रैल को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस्लामाबाद यूनाइटेड की कप्तानी करेंगे शादाब खान, जबकि लाहौर कलंदर्स की अगुवाई करेंगे तेज गेंदबाज और करिश्माई लीडर शाहीन शाह अफरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+