Asia Cup Tickets: कैसे बुक करें भारत बनाम पाकिस्तान मैच टिकट? जानें पूरी डिटेल्स

Asia Cup 2023: एशिया कप के तहत इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल (Hybrid model) के तहत खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत का दूसरा ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेला जाएगा। इस बीच फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि पीसीबी (PCB) ने टूर्नामेंट के लिए टिकट की बिक्री शुरू कर दी है।

एशिया कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा कि आगामी एशिया कप 2023 के श्रीलंकाई चरण के टिकटों की बिक्री गुरुवार से शुरू होगी। बुधवार को पीसीबी के एक बयान में कहा कि, 'एसीसी पुरुष एशिया कप 2023 के मेजबान के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आयोजन के श्रीलंका चरण के लिए मैच टिकटों की बिक्री की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। श्रीलंका चरण के पहले चरण के टिकट दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

india vs pakistan

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच टिकट कैसे बुक करें?
टूर्नामेंट के टिकट pcb.bookme.pk पर उपलब्ध होंगे। श्रीलंका चरण के लिए टिकटों की बिक्री का दूसरा चरण 17 अगस्त को शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। टिकटों की बिक्री के दूसरे चरण में 2 सितंबर को पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाला मैच भी शामिल होगा।

रिपोर्टे्स के मुताबिक,टिकट खरीदने के लिए पहचान पत्र या फिर पासपोर्ट में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक आइडेंटिटी कार्ड से चार लोगों के लिए ही टिकट बुक किया जा सकते हैं, इसके अलावा भारत बनाम पाकिस्तान मैच में एक पहचान पत्र से दो टिकट ही खरीद सकेंगे।

दरअसल, टूर्नामेंट के तहत श्रीलंका में फाइनल समेत नौ मैच होंगे। श्रीलंका चरण की शुरुआत घरेलू टीम द्वारा 31 अगस्त को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश से मुकाबले के साथ होगी। पिछले हफ्ते, पाकिस्तान में एशिया कप मैचों के टिकटों की बिक्री शुरू की गई थी। टूर्नामेंट मुल्तान में 30 अगस्त को मेजबान पाकिस्तान और नेपाल के बीच मैच के साथ शुरू होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने 19 जुलाई को एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा की। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल का पालन करेगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान और 9 मैच श्रीलंका की मेजबानी में होंगे भारत ग्रुप ए में है, जिसमें पाकिस्तान और नेपाल भी हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- एशिया कप 2023 स्क्वॉड में नहीं होगा संजू सैमसन का नाम? टीम इंडिया के ऐलान पर आया बड़ा अपडेट

पाकिस्तान और नेपाल के मुकाबले से होगी टूर्नामेंट की शुरूआत
टूर्नामेंट की शुरुआत मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले से होगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। सुपर फोर चरण के मैच 6 सितंबर को लाहौर में संबंधित समूहों में ए1 और बी2 टीमों के बीच मुकाबले के साथ शुरू होंगे। बाकी मैच श्रीलंका के कोलंबो में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+