T20 World Cup 2024 के लिए कैसे मिलेगा टिकट? इन आसान तरीकों से कर सकते हैं बुकिंग
T20 World Cup 2024 Public Ticket Booking: आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। 1 जून से 29 जून तक चलने वाला ये टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जिसमें नौ शहरों में 55 मैच आयोजित किए जाएंगे। नौ शहरों में तीन संयुक्त राज्य अमेरिका के होंगे जबकि, छह कैरेबियन में खेले जाएंगे।
7 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी बुकिंग
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर टिकटों की बुकिंग 7 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी। फैंस वर्ल्ड कप मैचों कि टिकट t20worldcup.com वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। 1 से 29 जून के बीच निर्धारित टी20 विश्व कप में ग्रुप स्टेज मैच, सुपर-8 और सेमीफाइनल होंगे, जिसके लिए 2.60 लाख से अधिक टिकट पहले ही जारी किए जा चुके हैं। टिकट की कीमतें अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग होंगी।

एक आईडी से मिल सकेंगे 6 टिकट
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, एक व्यक्ति एक आईडी से मैच के लिए ज्यादा से ज्यादा 6 टिकट खरीद सकता है, जिससे वह कितने भी मैचों के लिए टिकट बुक कर सकता है। टिकट की कीमत न्यूनतम 6 डॉलर (लगभग 500 रुपये) निर्धारित की गई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का ग्रुप शेड्यूल
- भारत बनाम आयरलैंड- 5 जून न्यूयॉर्क में
- भारत बनाम पाकिस्तान- 9 जून न्यूयॉर्क में
- भारत बनाम यूएसए- 12 जून न्यूयॉर्क में
- भारत बनाम कनाडा- 15 जून फ्लोरिडा में
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कैसे मिलेगा टिकट?
- स्टेज 01: सबसे पहले https://tickets.t20worldcup.com पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर या लॉगिन करें।
- स्टेड 02: अब जिस भी मैच का टिकट चाहते हैं उस मैच का टिकट चुनें। एक मैच के लिए अधिकतम 6 टिकट बुक सकते हैं।
- बैलेट के लिए आवेदन करें
- टिकटों की संख्या चुनें (प्रति मैच छह टिकटें)
- नियम एवं शर्तें स्वीकार करें
- एक बार जब आप सफल हो जाएंगे तो आपको आपके चयनित टिकटों की खरीदारी पूरी करने की जानकारी ईमेल द्वारा सूचित कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications