दिनेश कार्तिक की तारीफ, तिलक वर्मा को विश्व कप में मिलना चाहिए इस नंबर पर मौका
भारत के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक तिलक वर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से ढलने से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि इस युवा खिलाड़ी को विश्व कप में नंबर 4 जैसे अहम स्थान के लिए भी मौका देने पर विचार किया जाना चाहिए।
वर्मा ने इस साल की शुरुआत में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था, और उन्होंने भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की थी।

20 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए खेले गए सभी पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 173 रन बनाए और कार्तिक की नजर में तिलक की बल्लेबाजी शैली में गेम के हालात के अनुसार ढलने की क्षमता दिखाई दी है।
कार्तिक ने एक क्रिकेट विश्व कप विज्ञापन शूट के दौरान कहा, "मैं तिलक वर्मा से बहुत प्रभावित था। मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में अलग-अलग तरह के नेचर दिखाए हैं, कभी-कभी उन्होंने पारी की शुरुआत में तूफानी बल्लेबाजी की, तो कभी एक मैच में उन्हें हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर मैच खत्म करना था और उन्होंने वह भी किया। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह ऑफ स्पिन भी कर सकते हैं।"
ये भी पढ़ें- मॉर्गन ने भारत को घोषित किया 2023 विश्व कप की सबसे मजबूत टीम, जानिए किसे चुना सेमीफाइनलिस्ट
वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्मा के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें आगामी एशिया कप के लिए भारत की टीम में जगह दिला दी है। वर्मा को एक फायदा यह है कि वह एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और भारतीय टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या कम है। कार्तिक को विश्वास है कि यह वर्मा के पक्ष में काम करेगा।
फिलहाल ये खिलाड़ी एशिया कप के लिए चुन लिया गया है, लेकिन उनको प्लेइंग 11 के लिए बाकी बल्लेबाजों के साथ कंपटीशन करना होगा। वर्मा बहुत युवा और अनुभवी हैं, जबकि टीम इंडिया में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे अधिक अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications