IPL 2024 Playoffs: क्या अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें क्या है तरीका
IPL 2024 Playoffs chances: आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक बेहद खराब गुजरा है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं जिनमें से आठ मैचो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस को सिर्फ तीन मुकाबले में ही जीत मिली है। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखरी यानी 10वें नंबर पर मौजूद है।
क्या प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई
आईपीएल का मौजूदा सीजन अब समाप्त होने की और बढ़ रहा है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी टीमें अपना दमखम लगा रही है। ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए क्या अब भी प्लेऑफ में पहुंचना मुमकिन है तो तो इसका सीधा जवाब है कि असंभव तो नहीं है लेकिन पहुंचना बेहद मुश्किल है। मुंबई इंडियंस को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो टीम को अपने सभी मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा।

जीतने होंगे सभी मुकाबले
आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को पहले बचे हुए तीनों ही मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इसके बाद टीम को दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। मुंबई को यह प्रार्थना करनी होगी की प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमें 12 अंकों से ज्यादा हासिल ना कर सके। लेकिन ऐसा होना काफी मुश्किल भरा काम दिखाई दे रहा है।
ऐसे बन सकती है जगह
राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह तय कर चुकी है। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास भी 12-12 अंक है। मुंबई को उम्मीद करनी होगी कि कम से कम दो फ्रेंचाइजी अपने बचे हुए सभी मुकाबले हार जाए। अगर ऐसा होता है और मुंबई इंडियंस बड़े अंतर से आने वाले मुकाबले को जीतती है तो फिर कहीं जाकर मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications