2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को कितने रुपये मिले? सचिन-धोनी भी थे टीम में शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ जीत मिली थी। टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। इससे पहले साल 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को पराजित कर ख़िताब जीता था।
भारतीय टीम के खिताबी जीत के बाद बीसीसीआई ने भी अपना खजाना खोल दिया और दिल खोलकर पैसे लुटाए। भारतीय टीम को बोर्ड से 125 करोड़ रुपये की बड़ी प्राइज मनी मिली है। इससे टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपये मिले हैं।
भारतीय टीम के ऊपर बम्पर पैसा बरसाया गया है। यहाँ जानने वाली बात यह भी है कि धोनी और सचिन की टीम ने जब एकदिवसीय वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, उस समय टीम इंडिया को खिताबी जीत दर्ज करने के लिए कितने पैसे दिए गए थे। उस समय के हिसाब से बोर्ड ने काफी पैसा दिया था।

साल 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को फाइनल मैच में हरा दिया था। धोनी और गौतम गंभीर उस फाइनल मैच के हीरो थे। धोनी ने छक्का जमाते हुए फाइनल मुकाबला भारतीय टीम को जिता दिया।
भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को बीसीसीआई ने 2-2 करोड़ रुपये का इनाम दिया था। प्रत्येक खिलाड़ी को इतनी राशि मिली थी। उस समय के कोचिंग स्टाफ को 50 लाख रुपये मिले थे। सलेक्टर्स को 25 लाख मिले थे। 2007 में धोनी की अगुवाई में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को 12 करोड़ मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications