महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की नेटवर्थ उड़ा देगी होश, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन
Sakshi Dhoni Networth: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में अब भी सक्रिय हैं। धोनी को इस बार आईपीएल के लिए अनकैप्ड कैटेगरी में रखा गया है। चार करोड़ की रकम के साथ उनको रिटेन किया गया है।
ब्रांड्स माही के पीछे आज भी भागते हैं और वह अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं। करीबन 1000 करोड़ की सम्पत्ति के मालिक महेंद्र सिंह धोनी हैं। उनके पास आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियाँ और फ़ार्म हाउस सहित काफी प्रोपर्टी है। धोनी के अलावा उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी कम नहीं हैं।

साक्षी धोनी के पास भी करोड़ों की धन सम्पत्ति हैं। वह भी मोटी रकम कमाती हैं और अमीर महिलाओं में शुमार हैं। साक्षी धोनी की कुल नेटवर्थ की बात की जाए, तो रिपोर्ट्स में इसे 50 करोड़ तक बताया गया है। एक रियल एस्टेट फर्म में साक्षी धोनी के पास 25 फीसदी हिस्सेदारी होने की खबरें भी हैं।
इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म प्रोडक्शन कम्पनी में साक्षी धोनी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आने पति के साथ साक्षी मौजूद रहती हैं। चाहे आईपीएल हो या अन्य कोई इवेंट हो। साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी एक साथ नज़र आते हैं। मुकेश अम्बानी के बेटे की शादी समारोह में भी दोनों साथ में दिखे थे।
वह सोशल मीडिया पर भी समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं। साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में उत्तराखंड में एक लोकल गाने पर डांस करते हुए देखा गया था। दोनों वहां स्थानीय लोगों के साथ डांस का आनन्द उठा रहे थे।
धोनी और साक्षी की शादी साल 2010 में हो गई थी। पांच साल बाद ही दोनों को एक बेटी हुई। जिसका नाम जीवा रखा गया। 4 जुलाई को धोनी की शादी हुई जिसे प्राइवेट रखा गया था। कुछ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications