ऑनलाइन गेमिंग कानून से धोनी, कोहली, रोहित को कितना नुकसान? होश उड़ाने वाली रकम आई सामने
फैंटेसी गेमिंग इंडस्ट्री में ड्रीम इलेवन ने क्रिकेट को डोमिनेट किया था। क्रिकेट मैचों में ड्रीम इलेवन के मुकाबले अन्य कोई प्रतिस्पर्धी नहीं था। भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी का प्रयोजन अधिकार भी ड्रीम इलेवन के पास था लेकिन नए ऑनलाइन गेमिंग कानून के आने से मामला खराब हो गया और सब कुछ बर्बाद हो गया।
क्रिकेट में प्रयोजन और प्रमोशन में गेमिंग कंपनियों का बड़ा हाथ था। कई अलग-अलग गेमिंग कंपनियों से क्रिकेटर भी जुड़े थे और प्रमोशन से बड़ी रकम से पैसे कमा रहे थे। नए कानून से क्रिकेट में भी कमाई का बड़ा असर पड़ा है, प्लेयर्स को व्यक्तिगत रूप से नुकसान हुआ है।

आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक भारतीय प्लेयर्स का रियल मनी गेमिंग कंपनियों के साथ जुड़ाव रहा है। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल से लेकर तमाम क्रिकेटर शामिल हैं। ऑनलाइन गेमिंग कानून से कमाई पर सीधा असर पड़ा है। कोहली को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
भारतीय प्लेयर्स किन ब्रांड्स से जुड़े
ब्रांड्स प्रमोशन क्रिकेटर के कद के हिसाब से होता है, पैसा उसी के तहत मिलता है। विराट कोहली MPL से जुड़े हुए थे, जबकि एमएस धोनी Winzo का चेहरा थे। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, ऋषभ पंत और पांड्या ब्रदर्स जैसे खिलाड़ी Dream11 से जुड़े हुए थे।
कोहली को सर्वाधिक नुकसान
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार कोहली को सालाना 10 से लेकर 12 करोड़ रुपये मिलते थे। रोहित और धोनी को करीबन 6 से 7 करोड़ रुपये प्रमोशन के लिए मिलते थे। युवा और कम लोकप्रिय प्लेयर्स के लिए प्रमोशन की फीस 1 करोड़ तक बताई गई है।
सभी प्लेयर्स को हर साल मिलती थी कितनी रकम
नए कानून के तहत सभी तरह के मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'मनी गेम्स के विज्ञापन और प्रचार' पर प्रतिबंध लगने के बाद, भारतीय क्रिकेटरों को इन रद्द किए गए कॉन्ट्रैक्ट्स से हर साल 150 से 200 करोड़ रुपये तक की भारी आर्थिक हानि होने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार विज्ञापन इंडस्ट्री के ऊपर भी इस कानून की वजह से 7 से 8 हजार करोड़ का असर पड़ेगा। रातोंरात सब बंद हो गया और कई कंपनियां डूब गईं।












Click it and Unblock the Notifications