T20 World Cup: छोटी टीमों के खिलाड़ियों ने बरसाए सबसे ज्यादा रन, जानिए टॉप 10 में कितने भारतीय शामिल

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में उस तरह का धमाका नहीं हुआ है जैसे होने की उम्मीद थी। पिछले साल एकदिवसीय वर्ल्ड कप में भी इससे ज्यादा उत्साह था। भारत में होने वाला हर टूर्नामेंट बेहतरीन होता ही है। टीम इंडिया ने इस बार भी अपना जलवा बरक़रार रखा है।

हालांकि इस टी20 वर्ल्ड कप में रनों का अम्बार देखने को नहीं मिला है। बड़े खिलाड़ी रन बनाने में नाकाम ही रहे हैं। छोटी टीमों वाले खिलाड़ी बाजी मारने में सफल रहे हैं। भारतीय टीम के दिग्गज इस बार पिछड़ गए हैं। उनके बल्ले से रन देखने को नहीं मिली है।

gurbaz

अब तक खेले गए मैचों में टॉप स्कोरर की तरफ नज़र डाली जाए, तो छोटी टीमों वाले खिलाड़ी आगे आए हैं। अफगानिस्तान से रहमानुल्लाह गुरबाज ने दो मैचों में लिस्ट टॉप की है। वह 156 रन अब तक बनाने में सफल रहे हैं। उनके बाद यूएस के आरोन जोन्स का नाम आता है। जोन्स के नाम 141 रन है।

जहाँ तक सवाल भारतीय टीम का है, तो लिस्ट में ऋषभ पन्त एकमात्र नाम है, जो टॉप दस में शामिल है। टीम इंडिया अपने तीन मुकाबले खेल चुकी है। पन्त के बल्ले से रन आए हैं लेकिन न्यूयॉर्क की पिच पर स्कोर करना मुश्किल रहा है। लिस्ट में पन्त का नाम नौवें स्थान पर है।

टॉप दस में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और यूएस से दो-दो खिलाड़ी शामिल है। अहम बात यह है कि टॉप दस नामों में कनाडा से भी एक खिलाड़ी शामिल है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, विंडीज से कोई भी खिलाड़ी टॉप दस में जगह हासिल करने में सफल नहीं हुआ। इन टीमों की स्थिति अब तक अच्छी नहीं रही है।

टॉप दस स्कोरर की लिस्ट

रहमानुल्लाह गुरबाज- 156 रन (अफगानिस्तान)
आरोन जोन्स- 141 (यूएस)
डेविड वॉर्नर-115 (ऑस्ट्रेलिया)
इब्राहिम जादरान- 114 (अफगानिस्तान)
एंड्रिक गौस- 102 (यूएस)
गेरार्ड इरास्मस- 101 (नामीबिया)
निकोलस किर्टन- 101 (कनाडा)
मार्कस स्टोइनिस- 97 (ऑस्ट्रेलिया)
ऋषभ पन्त- 96 (भारत)
डेविड मिलर- 94 (दक्षिण अफ्रीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+