हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से मांगे कितने करोड़ रुपये? भारत में राष्ट्रपति की सैलरी से ज्यादा बड़ी रकम

Hasin Jahan: भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच केस चल रहा है लेकिन अलग नहीं हुए हैं। दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है। टीम इंडिया में लम्बे समय के बाद वापस लौटे शमी को उनकी पत्नी ने कोर्ट में काफी सालों पहले ही घसीट दिया था।

दोनों की एक बेटी भी है और उसके भरण पोषण का खर्चा भी मोहम्मद शमी उठाते हैं। कोर्ट में बहस के दौरान हसीन जहां के वकील ने बड़ी रकम की मांग की थी। यह एक ऐसी रकम थी, जिसके बारे में जानने के बाद हर किसी को हैरानी होना लाजमी है।

hasin jahan

बेटी और खुद के खर्चों के लिए हसीन जहां ने छप्पर फाड़ पैसा देने की डिमांड कर दी थी। कहीं न कहीं कोर्ट को भी पूरा भी पूरा मामला समझ आ गया होगा। इसके बाद कोर्ट ने भी इस पर गौर किया और उसी हिसाब से अपना फैसला लिया।

यह बात 2018 की है, जब शमी की वाइफ ने बड़ी रकम मांगी थी। यह सालाना राशि इतनी बड़ी थी, जो राष्ट्रपति की सैलरी से भी काफी ज्यादा थी, उनको भी 5 से 6 लाख महीने के मिलते हैं। ऐसे में कोर्ट ने स्थिति को भांपते हुए ही ऐसा निर्णय सुनाया, जो हसीन जहां को मानना पड़ा और यह आज तक कायम है।

दरअसल खुद और बेटी के लिए हसीन जहां की तरफ से 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। यह सालाना नहीं थी बल्कि महीने की राशि थी। प्रति माह 10 लाख के हिसाब से हसीन जहां ने साल भर के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की भारी डिमांड की थी।

Hasin Jahan के मन मुताबिक नहीं आया फैसला

बाद में कोर्ट की तरफ से फैसला सुनाते हुए कहा गया कि हसीन जहां के लिए 50 हजार रुपये प्रति माह देना होगा और उनकी बेटी के लिए 80 हजार रुपये देना है। दोनों की राशि 1 लाख 30 हजार रुपये बनती है। यही रकम हर माह हसीन जहां को मिलते हैं।

Hasin Jahan का टूट गया सपना

करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग करते हुए हसीन जहां ने लग्जरी लाइफ जीने का सपना देखा था लेकिन कोर्ट ने सभी सपनों को तोड़ दिया। इसके बाद अपने खिलाफ आये निर्णय को हसीन जहां ने स्वीकार किया और अब शमी से कोर्ट द्वारा निर्धारित रकम ही मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+