रोहित शर्मा कब तक रहेंगे ODI कप्तान? करीबी इंसान ने किया खुलासा, फैन्स को होगी हैरानी
Rohit Sharma: रोहित शर्मा टीम इंडिया के एकदिवसीय कप्तान कब तक रहेंगे, इस पर कयास लगातार देखने को मिला है लेकिन आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई। इस बीच रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने अहम प्रतिक्रिया देते हुए अटकलों पर विराम लगाया है।
वनइंडिया की सहयोगी वेबसाईट मायखेल से बातचीत करते हुए दिनेश लाड ने बताया है कि रोहित शर्मा अभी रिटायरमेंट नहीं लेने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि रोहित शर्मा कब तक कप्तान बने रहेंगे। हिटमैन के कोच ने कहा है कि 2027 वर्ल्ड कप तक कोई रिटायरमेंट नहीं होगा।

दिनेश लाड ने कहा कि मैं कई बार यह बता चुका हूं कि रोहित शर्मा 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे। वह कप्तान भी बने रहेंगे और उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने भी कहा है कि हम किसी प्लेयर को रिटायरमेंट लेने के लिए नहीं कहते हैं। खिलाड़ी अपनी मर्जी से फैसला लेते हैं। रोहित और कोहली के मामले में भी यही बात लागू होती है। एकदिवसीय क्रिकेट में कब तक खेलना है, यह फैसला उनका है।
Rohit Sharma ने कब खेला अंतिम मुकाबला
एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने ने अपना अंतिम मुकाबला चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल के रूप में खेला था। टीम इंडिया को रोहित शर्मा ने चैम्पियन बनाने का काम किया था। उस समय उनसे संन्यास की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
वनडे में Rohit Sharma के आंकड़े
टी20 और टेस्ट से रिटायर हो चुके रोहित शर्मा के एकदिवसीय क्रिकेट में आंकड़े धांसू हैं। वह अब तक कुल 273 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11168 रन आए हैं, उनका औसत लगभग 49 का रहा है। हिटमैन ने 32 शतक और 58 फिफ्टी जड़ी है। 264 रन उनका उच्चम स्कोर है। तीन बार रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट में दोहरा शतक जड़ने का कारनामा किया है।












Click it and Unblock the Notifications