'मैं बहुत डर गया हूं', सानिया मिर्जा के सामने करण जौहर का कबूलनामा, कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा
Virat Kohli on Koffee with Karan: बॉलीवुड को कई हिट फिल्म देने वाले करण जौहर ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। निर्देशक के तौर पर कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा न कहना और माई नाम इज खान जैसी फिल्में देने वाले करण जौहर ने अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' पर बात की। 'कॉफी विद करण' के बारे में बात करते हुए करण ने बताया कि वह अब किसी भी क्रिकेटर को अपने शो पर इनवाइट नहीं करेंगे।
पंड्या और राहुल के आने पर मचा था बवाल (Virat Kohli on Koffee with Karan)
उन्होंने यह फैसला करीब छह साल पहले हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के साथ हुए बड़े विवाद के बाद लिया है। करण जौहर ने यह बात टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ 'मिंत्रा ग्लैम स्ट्रीम' पर एक बातचीत के दौरान बताई। दरअसल, 2019 में जब करण जौहर ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को अपने शो पर बुलाया था तो पांड्या की कुछ टिप्पणियों को महिला विरोधी और अनुचित माना गया था।

करण जौहर ने लिया बड़ा फैसला
इन टिप्पणियों पर इतना बड़ा बवाल हुआ था कि बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों पर अस्थायी निलंबन लगा दिया था और उन्हें कुछ मैच से बाहर रहना पड़ा था। विवाद की गंभीरता को देखते हुए उस एपिसोड को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाना भी पड़ा था। करण जौहर ने अब साफ कर दिया है कि उस अनुभव के बाद उन्होंने क्रिकेटरों को शो में न बुलाने का फैसला कर लिया है।
विराट कोहली को भी नहीं पूछा
जब सानिया मिर्जा ने करण से पूछा कि वह किस सेलिब्रिटी को अपने शो पर बुलाना चाहते हैं जो हमेशा मना कर देते हैं। इस पर करण ने तुरंत रणबीर कपूर का नाम लिया। उन्होंने बताया कि रणबीर पिछले तीन सीजन से शो में आने से मना कर रहे हैं। इसके बाद जब सानिया ने उस व्यक्ति का नाम पूछा जो शो पर कभी नहीं आया है और विराट कोहली का नाम सुझाया तो करण ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी विराट से शो में आने के लिए कहा ही नहीं।
करण जौहर ने कहा कि मैंने कभी विराट से नहीं पूछा। हार्दिक और केएल राहुल के साथ जो हुआ, उसके बाद मैं किसी भी क्रिकेटर से नहीं पूछ रहा हूं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसे कई लोग हैं जो उन्हें लगता है कि आएंगे ही नहीं, इसलिए उन्होंने कभी उनसे पूछा ही नहीं। करण जौहर ने बताया कि उस घटना के बाद वह काफी डर गए हैं और क्रिकेटर को बुलाने से बचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications