जानिए कैसी रही KKR के लिए IPL 2023 की नीलामी, क्या छोटे पर्स में टीम ने कर दिखाया बड़ा कमाल?

IPL Auction 2023 में केकेआर की टीम का 7.5 करोड़ रुपए का पर्स ही उनकी सबसे बड़ी कमी थी। निश्चित तौर पर केकेआर ने नीलामी से बहुत बड़ी रकम में कोई खिलाड़ी नहीं खरीदा है।

kkr

आईपीएल 2023 की मिनी नीलामी समाप्त हो गई है और इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों ने पर्याप्त चर्चा बटोरी। मुंबई इंडियंस की टीम ने भी कैमरन ग्रीन को काफी मोटी रकम में हासिल किया। कुछ टीमें हालांकि अपेक्षाकृत शांत रही जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स भी शामिल है। केकेआर की टीम ने पिछले कुछ आईपीएल सीजन में बहुत शानदार परफॉर्मेंस नहीं हासिल की है क्योंकि उनके हाथ कोई ट्रॉफी नहीं लगी है लेकिन इस टीम पर दांव लगाने वालों की कोई कमी नहीं है। केकेआर के पास हमेशा ऐसे खिलाड़ी मौजूद रहे हैं जो आईपीएल पर राज कर सकते हैं, बात बस एकजुट प्रदर्शन करने की है।

7.5 करोड़ रुपए का पर्स ही सबसे बड़ी कमी

7.5 करोड़ रुपए का पर्स ही सबसे बड़ी कमी

वैसे आईपीएल की ताजा नीलामी में केकेआर की टीम एंट्री करने गई तो उनके सामने सबसे बड़ी दिक्कत अपने पर्स की ही थी। जी हां, उनका 7.5 करोड़ रुपए का पर्स ही उनकी सबसे बड़ी कमी थी। इसका कारण यह है कि 2 बार की आईपीएल चैंपियन टीम ने आईपीएल नीलामी से पहले होने वाली ट्रेड विंडो में ही अपनी मोटी रकम इस्तेमाल कर ली थी। विंडो के जरिए शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्युसन और रहमनुल्लाह गुरबाज लिए गए थे।

इसका मतलब यह भी था कि जब आईपीएल ऑक्शन का पहला दौर चल रहा था तब केकेआर मात्र तमाशबीन से ज्यादा कुछ नहीं थी। जब 20 मिनट के अंदर आईपीएल नीलामी का इतिहास बन रहा था तब केकेआर अपनी हिस्सेदारी नहीं कर पाया था। सभी जानते हैं सैम करन, कैमरन ग्रीन और बेन स्टोक्स जिस तरीके से रिकॉर्ड कीमत में बिके हैं।

शाकिब अल हसन को डेढ़ करोड रुपए में खरीद लिया

शाकिब अल हसन को डेढ़ करोड रुपए में खरीद लिया

केकेआर ने अपनी सबसे बड़ी खरीद नीलामी के अंत में की जब बोलियों का तेज दौर शुरू हुआ और शाकिब अल हसन को डेढ़ करोड रुपए में खरीद लिया गया। इसके अलावा उन्होंने मनदीप सिंह, लिटन दास को 50-50 लाख में खरीदा है। नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड वाइज उनकी सबसे सनसनीखेज खरीद रहे। 1 करोड़ में बिके डेविड आईपीएल की भी एक सुर्खियां बटोरने वाली खरीद रहें क्योंकि वह नामीबिया के खिलाड़ी हैं और उन्होंने एक तरीके से इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छी खासी रकम हासिल करके अपने देश के लिए भी इतिहास रचा है।

इन खिलाड़ियों को लिया

इन खिलाड़ियों को लिया

इसके अलावा केकेआर ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशश को उनके बेस्ट प्राइस 20 लाख से ₹90 लाख रुपए में लिया। ऑलराउंडर वैभव अरोड़ा 60 लाख में बिके। कुलवंत खेजरोलिया 20 लाख में लिए गए।

जगदीशन ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में नाम कमाया है। वैभव अरोड़ा युवा घरेलू प्रतिभा हैं। डेविड वाइज अनुभवी हैं और उनको आंद्रे रसेल के बैकअप के तौर पर लिया गया है। लिटन दास निश्चित तौर पर बांग्लादेश की ओर से बेस्ट बल्लेबाजों में एक हैं और एक कीपर भी हैं। शाकिब अल हसन टीम में अनुभव लेकर आते हैं। उनको आईपीएल का भी बहुत ज्यादा अनुभव है। मनदीप सिंह भी केकेआर में वापसी कर रहे हैं।

कैसी है ये खरीद

निश्चित तौर पर केकेआर ने नीलामी से बहुत बड़ी रकम में कोई खिलाड़ी नहीं खरीदा तो सनसनी नहीं बना पाए लेकिन चंद्रकांत पंडित की टीम में पर्याप्त प्रतिभा मौजूद लगती है जो केकेआर के लिए काम कर सकती है। ये टीम अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने की ओर देखेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम-

IPL 2023 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम-

श्रेयस अय्यर (c), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन, वैभव अरोड़ा , सुयश शर्मा, डेविड वाइज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, लिटन दास, शाकिब अल हसन

Recommended Video

    IPL 2023: KKR को लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने खेलने से किया इंकार | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+