MS Dhoni 42 Birthday: हर साल धोनी कैसे करते हैं अपना बर्थडे सेलिब्रेट- VIDEO
MS Dhoni Birthday Celebration: महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति के बावजूद धोनी नियमित तौर पर पोस्ट अपलोड नहीं करते हैं।
वह चमक-धमक की जिंदगी से भी दूर ही रहते हैं। मैदान पर जैसा शांत स्वभाव उनका दिखता है, वैसा ही मैदान के बाहर भी है। धोनी के जन्मदिन का क्रिकेट फैंस और क्रिकेट जगत में बेसब्री से इंतजार किया जाता है। लेकिन खुद महेंद्र सिंह धोनी अपना जन्मदिन कैसे मनाते हैं, यह हम उनके पिछले कुछ बर्थडे वीडियो से देख सकते हैं।

2016 में महेंद्र सिंह धोनी ने खुद केक के ऊपर अपना चेहरा लगा दिया था। यह धोनी द्वारा किया गया एक अप्रत्याशित अंदाज था और उसके बाद उनके टीम के साथियों शिखर धवन, युवराज सिंह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने पूरा केक ही माही पर उड़ेल दिया। विराट कोहली भी वहां मौजूद थे और उन्होंने जीभ निकालकर धोनी के साथ सेल्फी खिंचाई। यह वीडियो काफी मजेदार है जिसमें साक्षी और जीवा भी नजर आ रही हैं।
2017 का वीडियो होटल के रूम का है, जहां धोनी का केक कट हो रहा है और उनके आसपास मौजूद लोग खूबसूरत सॉन्ग गा रहे हैं। वीडियो में हार्दिक पांड्या को गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है।
2018 में धोनी ने एक बार फिर से अपनी टीम के साथियों की मौजूदगी में केक काटा, जहां कुलदीप यादव ने उनके चेहरे पर केक लगाने की शुरुआत की और फिर आसपास का माहौल मजेदार हो गया। विराट कोहली यहां आपको एक बार फिर धोनी को केक खिलाते हुए नजर आएंगे।
2019 का वीडियो काफी खास है जहां टीम के साथियों के साथ महेंद्र सिंह धोनी एक नए लुक में खड़े हैं। इस बार धोनी की बेटी जीवा डैडी के साथ खड़ी हैं और केक को बहुत ही शांति से काटा गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि काफी शांति है और टीम के साथ आराम से धोनी को केक खिला रहे हैं। इस बार उनके चेहरे पर किसी ने केक नहीं लगाया।
इसके बाद कोरोना काल की समाप्ति के बाद हम 2022 की वीडियो देखते हैं जहां साक्षी ने धोनी को सरप्राइस दिया। धोनी अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं इसलिए उनके टीम के साथी यहां नजर नहीं आएंगे और इस महीने में आईपीएल भी नहीं होता, इसलिए धोनी इस वीडियो में अकेले ही केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि पीछे काफी लोगों की आवाजें सुनी जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications