IPL 2025: राहुल द्रविड़ ने कैसे वैभव सूर्यवंशी का टैलेंट पहचाना? किस बात के कारण उनको राजस्थान रॉयल्स में लाये?
IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में आते ही जिस तरह का धमाका किया है, वह हर किसी को याद है और आने वाले कई सालों तक याद रहेगा। सूर्यवंशी का जयपुर में लगाया गया शतक इस आईपीएल का बेस्ट शतक कहा जाए, तो कुछ गलत नहीं होगा।
राहुल द्रविड़ ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था और उसी के तहत काम भी हुआ। वैभव सूर्यवंशी को तराशने का काम द्रविड़ ने किया है। उनके साथ किस तरह उन्होंने काम किया, इसके बारे में बताया गया है। द्रविड़ ने सूर्यवंशी को लेकर कुछ अहम बातें बताई है।

स्पोर्ट्सबूम से बातचीत में द्रविड़ ने कहा कि हमने उनके साथ चीजों को सरल रखने की कोशिश की है। हमने यह समझा कि वह किस तरह का क्रिकेट खेलते हैं और हमने उसे उसी के अनुसार सपोर्ट किया है। इस समय हम उनको बहुत ज्यादा चीजों से भ्रमित नहीं करना चाहते। उनको आक्रामक शैली का क्रिकेट खेलना पसंद है। यही टी20 क्रिकेट की प्रकृति है। हम उनको एक युवा खिलाड़ी के रूप में खुद को व्यक्त करने की स्वतंत्रता देते हैं। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ेंगे गलतियाँ करेंगे और खुद को निखारेंगे।
IPL 2025 से पहले हुए कैम्प आयोजित
राजस्थान रॉयल्स के कोच ने कहा कि हम चाहते थे कि वह माहौल में अच्छी तरह से घुल-मिल जाए। नीलामी के बाद भी हमने कुछ छोटे-छोटे कैंप आयोजित किए, और वह उन सभी कैंपों में शामिल थ। इससे वह खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और कोचों को जान सके। जब तक आईपीएल शुरू हुआ, हम चाहते थे कि वह सभी भारतीय खिलाड़ियों और कोचों से मिल ले।
IPL 2025 में वैभव की सफलता का राज़
द्रविड़ ने वैभव के पावरफुल शॉट्स को लेकर कहा कि उनका बैक लिफ्ट ऊँचा है, बैट स्पीड अच्छी है और लेंथ को समझने में आंख और हाथ का तालमेल बेहतरीन है। जब आप किसी युवा बल्लेबाज़ को देखते हैं, तो आप यह जानना चाहते हैं कि वह कितनी जल्दी गेंद की लेंथ को पहचानता है। उनकी ताकत इन सभी पहलुओं और उसकी प्राकृतिक शक्ति का संयोजन है।












Click it and Unblock the Notifications