IND vs BAN: अश्विन ने शतक के बाद किया बड़ा खुलासा, कहाँ रहकर बनाया टी20 स्टाइल में बैटिंग का प्लान

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया को अश्विन और जडेजा ने मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल लिया। दोनों ने मिलकर 195 रनों की भागीदारी की। अश्विन ने नाबाद शतक जमाया और जडेजा अपने शतक के करीब हैं। अश्विन का यह छठा टेस्ट शतक है।

सैकड़ा जमाने के बाद अश्विन ने पिच और बल्लेबाजी को लेकर अहम बयान दिया। इसके अलावा उन्होंने जडेजा का साथ मिलने को लेकर भी अपने विचार रखे। अश्विन ने बताया कि तेजी से खेलने के लिए उन्होंने कैसे खुद को तैयार किया था। किस इवेंट में खेलने से उनको फायदा मिला है।

ravichandran ashwin

अश्विन ने कहा कि इस मैदान पर खेलना मुझे पसंद है और इसने कई अद्भुत यादें दी हैं। घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का एहसास खास होता है। पिछली बार मेरे शतक के समय रवि भाई (रवि शास्त्री) कोच थे। मैं एक टी20 टूर्नामेंट (TNPL) के बाद वापस आया हूँ। अपनी बल्लेबाजी पर काम किया है। भले ही मैं अपना बल्ला ऑफ़ स्टंप से बाहर घूमाता रहा हूँ।

उन्होंने कहा कि मैंने काफी चीजों पर काम किया है। अगर इस तरह की विकेट पर गेंद का पीछा करते हैं, तो मजबूती से करें, जैसा ऋषभ पंत करते हैं। यह चेन्नई का पुराना विकेट है, जिसमें थोड़ा उछाल है और लाल मिट्टी का विकेट आपको शॉट खेलने में मदद करती है।

साथी खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा को लेकर अश्विन ने कहा कि उन्होंने वास्तव में मदद की है। जब मैं थक अगया था, उस समय जडेजा ने तुरंत आकर मुझे गाइड किया। वह पिछले कुछ वर्षों में हमारी टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनका वहां होकर यह बताना मददगार रहा है कि हमें दो रनों को तीन में नहीं बदलना है।

दूसरे दिन पिच के बर्ताव को लेकर अश्विन ने कहा कि पुराने जमाने की चेन्नई पिच है, यहाँ ओवरस्पिन से थोड़ा उछाल मिलेगा। नई गेंद से गेंदबाजों को मदद मिलेगी। पिच के थोड़े हिस्से पर अब भी नमी है। हमें कल नए सिरे से शुरुआत करनी है। उम्मीद है कि सूखने के बाद इसमें तेजी आएगी।

गौरतलब है कि चेन्नई टेस्ट मैच में भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 339 रनों का स्कोर खड़ा किया है। रविचंद्रन अश्विन 102 और रविन्द्र जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+