महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के मेजबानों की घोषणा, भारत को मिली 2025 WC की मेजबानी
नई दिल्ली, 26 जुलाई: आईसीसी के महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंटों के मेजबानों को लेकर घोषणा हो चुकी है। एशियाई फैंस के लिए मजेदार बात यह है कि 2024 से 2027 तक महिला क्रिकेट में आईसीसी के चार में से तीन टूर्नामेंट भारतीय उपमहाद्वीप में खेले जाएंगे। इसमें भारत ने 2025 में एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी के अधिकार जीते हैं जबकि टी 20 विश्व कप की मेजबानी 2024 में बांग्लादेश और 2026 में इंग्लैंड द्वारा की जाएगी।

श्रीलंका 2027 में टी 20 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, पहले उन्हें क्वालीफाई करना है।
आईसीसी ने कहा कि मेजबानों को "प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया" के माध्यम से अंतिम रूप दिया गया था और प्रत्येक बोली की समीक्षा बोर्ड की उप-समिति द्वारा की गई थी, जिसकी अध्यक्षता मार्टिन स्नेडेन ने क्लेयर कॉनर, सौरव गांगुली और रिकी स्केरिट के साथ की थी।
आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा, "महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाना आईसीसी की रणनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है और इन आयोजनों को हमारे खेल के कुछ सबसे बड़े बाजारों में ले जाना हमें ऐसा करने का शानदार मौका देता है और क्रिकेट के एक अरब से अधिक प्रशंसकों के साथ अपने संबंध को गहरा करता है।"
2025 के वर्ल्ड कप के लिए भारत के मेजबान के रूप में बोलते हुए, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि बोर्ड "इसे एक यादगार आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा" और वे उम्मीद कर रहे हैं कि आईसीसी टूर्नामेंट खेल की लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, "बीसीसीआई भारत में महिला क्रिकेट के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पास बुनियादी ढांचा है और मुझे विश्वास है कि हमारे पास विश्व कप का एक बहुत ही सफल संस्करण होगा।"
इंग्लैंड 2009 के बाद पहली बार महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस मौके पर ईसीबी अंतरिम सीईओ क्लेयर कॉनर ने कहा, "महिला क्रिकेट पिछले समय से तेजी से विकसित हुआ है। हम अभी सकारात्मक प्रभाव देख रहे हैं। इस वैश्विक क्रिकेट आयोजन की मेजबानी से हमें और भी लड़कियों को बल्ला और गेंद लेने के लिए प्रेरित करने का एक और अविश्वसनीय अवसर मिलेगा।"
वहीं, बांग्लादेश दूसरी बार महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।
2024-27 आईसीसी महिला इवेंट्स के लिए मेजबान देश:
2024 टी20 विश्व कप - बांग्लादेश
2025 एकदिवसीय विश्व कप - भारत
2026 टी20 विश्व कप - इंग्लैंड
2027 टी20 चैंपियंस ट्रॉफी - श्रीलंका












Click it and Unblock the Notifications